फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman lodged a complaint of kidnapping of her sister in Hapur

Hapur: 'बहल-फुसलाकर मेरी बहन को ले गया..' परिजनों संग थाने पहुंची महिला; युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 04:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

हापुड़ जिले में एक महिला ने अपनी बहन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने बहल-फुसलाकर उसकी बहन का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
woman lodged a complaint of kidnapping of her sister in Hapur
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप की युवक ने बहला-फुसलाकर उनकी 17 साल की बहन का अपहरण कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मई को उनकी बहन संदिग्ध परिस्थितयों में घर से लापता हो गई थी। उन्होंने परिजनों के साथ बहन को आसपास व अपनी रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। तलाश करते समय उन्हें पता चला कि गांव मोहम्मदपुर निवासी शिवम ने उनकी बहन को बहला-फुसलाकर किडनैप कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed