फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman killed her husband with her boyfriend

पति के अत्याचारों से बचने का पत्नी ने निकाला ये उपाय, अब है सलाखों के पीछे

Sat, 25 Aug 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
woman killed her husband with her boyfriend

सेक्टर-48 में कैब संचालक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे वेश्यावृत्ति करवाता था और अक्सर मारता पीटता था। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार आधी रात के बाद महिला का प्रेमी कैब संचालक बिट्टू सिंह को गोली मारकर फरार हो गया था, मगर महिला के गोली चलने की आवाज नहीं सुनने के बयान पर पुलिस को उस पर तभी शक हो गया था। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पति की हत्या करवाने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी सेक्टर-48 निवासी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे एसजीएम नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बिट्टू सिंह की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की कनपटी के पास गोली मारी गई है। पुलिस ने जब बिट्टू सिंह की पत्नी से पूछताछ की तो उसने गोली की आवाज आने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, 36 गज के मकान में ऊपर-नीचे दो कमरे बने हुए हैं। नीचे बिट्टू अपने बेटे के साथ सो रहा था, जबकि महिला और उसकी बेटी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। ऐसे में पुलिस को तभी बिट्टू की पत्नी पर शक हो गया था। 

पत्नी से वेश्यावृति कराने का आरोप

पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, पुलिस को पता चला कि दोनों पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे। इस पर महिला पर पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने अपने प्रेमी से पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने महिला के प्रेमी सेक्टर-48 निवासी शेखर को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि बिट्टू पहले सिक्योरिटी गार्ड था। कुछ समय पहले ही उसने ऑटो खरीदकर किराए पर देने शुरू कर दिए थे। इसके अलावा खुद कैब चलाता था। पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए बिट्टू उससे वेश्यावृति करवाता था।

ऐसे में यदि वह रात को लेट हो जाती थी तो उसे मारता पीटता था। पिछले करीब सात-आठ माह से महिला सेक्टर-48 में ही शेखर नामक युवक के संपर्क में आई थी। शेखर महिला से प्रेम करने लगा था। इस दौरान महिला ने भी उसे सारी बात बताई थी।

ऐसे में दोनों ने मिलकर बिट्टू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बिट्टू उत्तर प्रदेश से देसी कट्टा व कारतूस खरीदकर लाया। रात करीब तीन बजे वह वहां पहुंचा और अंदर घुस गया। दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था। अंदर जाते ही उसे बिट्टू को गोली मारी और फरार हो गया। वारदात में प्रयुक्त कट्टा व खोल बरामद करने के लिए पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed