फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman husband shot dead by lover in Delhi

मारा गया एक और पति: प्रेमी ने प्रेमिका के 'सुहाग' को मारी गोली, तीन महीने पहले ही बनी थी दुल्हन

Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि रविंदर अपने परिवार के साथ गली नंबर 3, संगम विहार इलाके में रहता था। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। आरोपी योगेन्द्र भी गांव धीरपुर, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी है। 

विज्ञापन
Woman husband shot dead by lover in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार थाना इलाके में एक युवक ने अपनी महिला मित्र के पति 27 वर्षीय रविंदर के सिर में दिनदहाड़े गोली मारकर जान ले ली। स्थानीय लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। संगम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर हत्यारोपी योगेंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया और पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस ने बताया कि तीन माह पहले महिला मित्र की शादी रविंदर से हो गई थी, जिससे योगेंद्र नाराज था। वह खुद महिला से विवाह करना चाहता था।

विज्ञापन

पति और प्रेमी दोनों फर्रुखाबाद के रहने वाले
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि रविंदर अपने परिवार के साथ गली नंबर 3, संगम विहार इलाके में रहता था। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। आरोपी योगेन्द्र भी गांव धीरपुर, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी है। पुलिस उपायुक्त चौहान ने बताया कि 6 जनवरी की सुबह 9:15 बजे संगम विहार थाना पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल रविंदर को लोगों ने मजीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी नहीं होने पर की वारदात
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी योगेन्द्र की पीड़ित की पत्नी से दोस्ती थी, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। युवती की रविन्द्र से शादी हो गई तो योगेंद्र काफी नाराज हुआ और वह उससे बदला लेने की फिराक में था। शुक्रवार सुबह उसने रविंद्र की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed