फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman harassment wold be serious offence in any office in noida

कार्यालयों में महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले नपेंगे, हर दफ्तर में बनेगी कमेटी

Mon, 17 Jul 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 17 Jul 2017 09:57 PM IST
सार



अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।

विज्ञापन
woman harassment wold be serious offence in any office in noida
- फोटो : Desk

विस्तार

अब निजी व सरकारी दफ्तरों में कार्यरत महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने हर दफ्तर में वहीं के कर्मचारियों की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। यह कमेटी जिला प्रशासन के संपर्क में रहेगी। कमेटी प्रशासन को नियमित रिपोर्ट भी देगी।

विज्ञापन


जनपद में ऐसे तमाम संस्थान हैं, जिनमें महिला कर्मचारी काम करती हैं। ऐसे संस्थानों पर जिला प्रशासन और पुलिस की नजर रहेगी। वहीं संस्थान की हर गतिविधि पर सतर्कता से नजर रखने के लिए एक कमेटी रहेगी।
विज्ञापन


कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जिलाधिकारी के दफ्तर में मौजूद रहेगी। कमेटी लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में रहेगी। अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा-1 के नियम-14 के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न के तहत वार्षिक रिपोर्ट जिलाधिकारी के दफ्तर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत कुछ संस्थानों ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में दी है।


वहीं जिन संस्थानों में महिलाएं कार्य कर रही हैं, उनमें एक कमेटी का गठन भी किया जाना है। कमेटी का गठन करके एक सप्ताह के अंदर जानकारी जिलाधिकारी के दफ्तर में देनी है।
       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed