{"_id":"652fda00c05570a6030cf115","slug":"woman-brutally-murdered-by-hitting-her-head-inside-house-in-loni-ghaziabad-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: घर के अंदर महिला की सिर पर वार कर हत्या, भाई-भतीजा गए थे काम पर, पति से हो चुका है तालाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: घर के अंदर महिला की सिर पर वार कर हत्या, भाई-भतीजा गए थे काम पर, पति से हो चुका है तालाक
Wed, 18 Oct 2023 06:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:44 PM IST
सार
सुबह के समय महिला का भाई विनोद शर्मा दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में काम करने गया था। भतीजा आदित्य भी अपने काम पर गया था। शाम के समय आसपास के लोग जब घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ कमरे के अंदर जमीन पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
लोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के वर्तमानपुरम इलाके में घर के अंदर एक महिला गिरजा उम्र (35) की किसी अज्ञात ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। कई वर्ष पूर्व महिला का उसके पति उमाशंकर से तलाक हो चुका था। महिला अपने भाई और भतीजे के साथ लोनी में रह रही थी।
विज्ञापन
सुबह के समय महिला का भाई विनोद शर्मा दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में काम करने गया था। भतीजा आदित्य भी अपने काम पर गया था। शाम के समय आसपास के लोग जब घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ कमरे के अंदर जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और परिवार के लोगों को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन