Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman body found in drain in banda Gave birth to daughter five days ago

नाली में मिला महिला का शव: पांच दिन पहले बेटी को दिया था जन्म, दरिंदों ने अस्पताल में दुष्कर्म के बाद मार डाला

Thu, 09 Nov 2023 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Nov 2023 09:55 PM IST
सार

गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत वार्ड बॉय शकील ने एसएनसीयू वार्ड के पीछे झाड़ियों के पास नाली में औंधे मुंह महिला का शव देखा। उसके दाहिने कंधे पर घाव था और पास में ही महिला के कुछ कपड़े भी पड़े थे।

विज्ञापन
Woman body found in drain in banda Gave birth to daughter five days ago
बांदा में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्ची को जन्म देने के बाद यूपी के बांदा मेडिकल कॉलेज से गायब महिला का शव दूसरे दिन कॉलेज परिसर में ही मिला। सूचना पर एएसपी समेत कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके पति ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में तीन नवंबर को भर्ती कराया था। उसी दिन महिला ने बेटी को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

उसके बाद उसे स्त्री एवं प्रसूती रोग वार्ड के बेड नंबर तीन में भर्ती कराया गया था। आठ नवंबर को उसकी छुट्टी होनी थी। इसी बीच उसको बीपी व अन्य शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया था। जहां से बुधवार सुबह 5:42 बजे से वह लापता हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब से परिजन, मेडिकल कॉलेज स्टाफ व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत वार्ड बॉय शकील ने एसएनसीयू वार्ड के पीछे झाड़ियों के पास नाली में औंधे मुंह महिला का शव देखा। उसके दाहिने कंधे पर घाव था और पास में ही महिला के कुछ कपड़े भी पड़े थे।

विज्ञापन

वार्ड बॉय ने सुपरवाइजर हर्षित को सूचना दी। मौके पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाल अनूप दुबे, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी, एसएसआई कृष्णदेव त्रिपाठी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने सुबूत जुटाए।

शव को देखते हुए अभी फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है। डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड भी बनवाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज स्टाफ की लापरवाही को लेकर नगर मजिस्ट्रेट जांच करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -लक्ष्मी निवास मिश्र अपर एसपी, बांदा।

मेडिकल कॉलेज में महिला का शव मिलने के मामले में प्रशासन स्तर पर अभी जांच शुरू नहीं की गई है। इस ममाले में शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विजय शंकर तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed