{"_id":"5ce1f28dbdec22072e6f8064","slug":"woman-arrested-for-stolen-15-lakh-jewels-and-cash-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख के जेवर व नकदी चुराने वाली सहायिका गिरफ्तार, बिहार भागने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख के जेवर व नकदी चुराने वाली सहायिका गिरफ्तार, बिहार भागने की थी तैयारी
Mon, 20 May 2019 05:49 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 May 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में मालिक के घर में चोरी करने वाली एक घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 62 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी सहायिका बिहार समस्तीपुर भागने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि पकड़ी गई सहायिका की पहचान खुशबू (19) के रूप में हुई है। गत शनिवार को नेताजी सुभाष पैलेस के कोहाट एनक्लेव पीतमपुरा निवासी दमनजीत कौर ने घर में चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी सहायिका खुशबू किसी आवश्यक काम की बात कहकर घर से चली गई।
विज्ञापन
शक होने पर पीड़िता ने अलमारी चेक की तो उसमें से 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 62 हजार नकदी गायब थी। दमनजीत कौर को जानकारी दी कि सहायिका शकूरपुर इलाके में रहती है, लेकिन उसका पता नहीं मालूम था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम खुशबू की तलाश शुरू कर दी। शकूरपुर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में खुशबू को आई ब्लॉक में देखा गया। इसके बाद उसके घर का पता हासिल कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस समय वह बिहार भागने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने उसके पास से जेवरात और नकदी बरामद कर लिए।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि खुशबू के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके चलते वह घरेलू काम करने लगी। 20 दिन पहले ही उसने दमनजीत कौर के घर में काम करना शुरू किया था। परिवार के लोगों को विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम दिया।