फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman and two children died in pickup collision in Khurja Bulandshahr

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत दो मासूमों की मौत, वाहन चालक फरार

Sat, 18 Nov 2023 09:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Nov 2023 09:20 AM IST
सार

बाइक के हाईवे पर चढ़ने के दौरान सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें सड़क पर गिरने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Woman and two children died in pickup collision in Khurja Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच-34 पर वैद्य यज्ञ दत्त अस्पताल के पास बाइक और पिकअप की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय महिला, ढाई वर्षीय शोएब और दो वर्षीय अकशा की मौत हो गई।

विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने कि बताया शुक्रवार शाम को हादसे की सूचना पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच की। वहां पता चला कि देहात क्षेत्र स्थित इस्लामाबाद निवासी साबिर बाइक से परिवार के साथ शिकारपुर स्थित करौली गांव में जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर साबिर के साथ उसकी पत्नी रेशमा, ढाई वर्षीय बेटा शोएब और दो वर्ष से भतीजी अकशा पुत्री रहीश निवासी गांव करोली, शिकारपुर सवार थे। गांव से निकलते ही हाईवे पर चढ़ने के दौरान सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सड़क पर गिरने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही रेशमा गंभीर रूप से घायल थी। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साबिर का उपचार चल रहा है। आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed