{"_id":"91335e9a1d5fb907c48b944f8ab795ac","slug":"within-clumsy-thief-got-off-duster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाड़ी चोर बंद हो गया डस्टर के अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाड़ी चोर बंद हो गया डस्टर के अंदर
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डस्टर चोरी करने के इरादे से कार में घुसा चोर रात भर अंदर ही कैद रहा। वह कार में लगे अलार्म का तार काटने की जगह ऑटोमैटिक लॉक की वायर काट बैठा, जिसकी वजह से दरवाजे बंद हो गए।
सुबह जब लोग जागे तो उन्होंने चोर को कार में बंद देखा। लोगों ने कार मालिक को बुला लिया। मालिक ने चाभी से कार खोली और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
नीति खंड-3 स्थित डुप्लेक्स फ्लैट्स में प्रदीप त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उनकी इंदिरापुरम में हार्डवेयर और गारमेंट्स की दुकान है। उन्होंने दस महीने पहले डस्टर खरीदी थी।
सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने कार में ऑटोमैटिक हैंडल, गियर और डोर लॉक लगवाए हुए थे। रविवार को वह गाड़ी खड़ी कर घर चले गए। सुबह उठे तो कुछ लोग उनके पास आए और बोले-आपकी गाड़ी में कोई बैठा है।
विज्ञापन
वह बाहर निकालने के लिए कह रहा है। गाड़ी के अंदर युवक को बंद देखकर हैरान रह गए। उन्होंने चाभी मंगाई और गाड़ी को खोला। गाड़ी खोलने पर अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए।
चोर ने कार के अंदर की सारी वायरिंग काट दी थी। गियर और हैंडल लॉक को तोड़ दिया था, जिससे गाड़ी स्टार्ट करने के दौरान किसी तरह का अलार्म नहीं बजता।
वायरिंग काटने के दौरान ही कोई ऑटोमेटिक डोर लॉक का तार भी कट गया, जिससे गाड़ी के सभी डोर आटोमैटिक लॉक हो गए और चोर लाख कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल पाया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि चोर का नाम कमलेश है। वह वाहन चोर है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।