फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   With new faces 'AAP' settled chessboard of delhi election.

नये चेहरों के साथ 'AAP' ने दिल्ली में बिछाई बिसात

Thu, 08 Jan 2015 11:13 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
With new faces 'AAP' settled chessboard of delhi election.

दिल्ली विधान सभा चुनाव में दूसरी बार ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी (आप) ने इस बार बेहद संजीदगी से टिकट दिए हैं। टिकट देते समय सीट के जातीय समीकरण के साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया है, कि संबंधित सीट पर विपक्षी पार्टी नेता कितना दमदार है।

विज्ञापन


इसके सहारे चुनावी टक्कर को बराबर करने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि एक साल बाद हो रहे चुनाव में पार्टी ने आधे पुराने उम्मीदवार बदल दिए। इस मामले में पूर्व विधायकों को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के लिए ‘आप’ ने सभी 70 सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बार पार्टी ने पिछले चुनाव के 38 उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया है। इसकी जगह नए चेहरों पर बाजी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 38 प्रत्याशियों को मैदान से हटाया

With new faces 'AAP' settled chessboard of delhi election.

पिछला चुनाव लड़ने वाले 32 लोग ही इस बार मैदान में हैं। खास बात यह कि पार्टी ने अपने छह पूर्व विधायकों को ही टिकट नहीं दिया। इसकी भनक मिलते ही दो पूर्व विधायक पाला बदलकर भाजपा के साथ चले गए।

इसके साथ ही दूसरे स्थान पर रहे तीन उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया। तो आरकेपुरम से दूसरे नंबर पर रही शाजिया इल्मी और कालकाजी से धर्मवीर सिंह ने पार्टी छोड़ दी।

10 पूर्वांचली मैदान में

यूपी-बिहार से मतदाताओं को लामबंद करने के लिए ‘आप’ ने पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले 10 उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें पांच यूपी और पांच बिहार से हैं। यूपी के मूल निवासी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, कपिल मिश्रा, अखिलेश पति त्रिपाठी और आदर्श शास्त्री हैं। जबकि बिहार से सोमनाथ भारती, संजीव झा, रितू राज झा, वंदना कुमारी व राजेश ऋषि हैं।

छह महिलाएं भी
महिला उम्मीदवारों के मामले में ही ‘आप’ ने पिछले चुनाव को फॉलो किया है। पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी ने छह महिलाओं को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed