फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winter show organized in Rose Garden for rose lovers

रोज गार्डन का करें दीदार: विंटर शो में 200 से ज्यादा किस्म के गुलाब हैं मौजूद, खुशबू से महक रहा पूरा पार्क

Sat, 23 Dec 2023 11:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Dec 2023 11:48 PM IST
सार

चाणक्यपुरी स्थित इंडिया-अफ्रीका फ्रेंडशिप रोज गार्डन में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) व रोज सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया विंटर शो का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Winter show organized in Rose Garden for rose lovers
फूलों की खुशबू का आनंद लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाब के प्रेमी रोज गार्डन का दीदार कर सकते हैं। चाणक्यपुरी स्थित इंडिया-अफ्रीका फ्रेंडशिप रोज गार्डन में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) व रोज सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया विंटर शो का आयोजन किया जा रहा है। यहां गुलाब की 200 से अधिक किस्म मौजूद हैं। प्रदर्शनी में बैंगनी गुलाब लोगों का दिल मोह रहा हैं। गुलाब की खुशबू से पूरा पार्क महक उठा है। साथ ही गुलाब की क्रिश्चियन डियोर, तेरी कोमाला, गार्डन पार्टी, लेडी एक्स, गोल्डन जाइंट, किस ऑफ फायर फ्लोरीबुंडा, मिनिएचर, क्लाईबर समेत विभिन्न प्रजातियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर गुलाब की थीम पर ‘ऑन स्पॉट पेंटिंग’ प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। एनडीएमसी अध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ निर्णायक पेंटिंग के विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्राफियां दीं। वहीं, रोज सोसाइटी ऑफ इंडिया की एक स्मारिका का विमोचन किया गया। यादव ने कहा कि गुलाब की खेती उन लोगों का जुनून है, जो अपने जीवन के दशकों को विभिन्न प्रकार के गुलाबों की खेती में समर्पित करते हैं। वे आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के गुलाबों की खेती करने के लिए प्रकृति के बहुत करीब हैं। यह प्रदर्शनी उनके लंबे समय के प्रयासों का ही परिणाम है।
विज्ञापन


ग्रीनहाउस में उगाए गुलाब
यहां बर्तन में उगाए गए गुलाब, विभिन्न वर्गों जैसे मानक, फ्लोरिबुंडा, गुलाबी, लाल, खुबानी, नीला, पीला, नारंगी, काला, हरा, द्वि-रंग, स्ट्रिप्स, मिश्रित सुगंध आदि को प्रदर्शित किया जा रहा है। रोज शो में प्लांटर, कटे हुए फूल, मूल्य वर्धित गुलाब उत्पाद और कलात्मक गुलदस्ते, बटन होल, मालाएं, गजरे आदि भी यहां हैं। ग्रीनहाउस में उगाए गए गुलाब और मिट्टी रहित गुलाब के विशेष आकर्षण भी प्रदर्शित किए गए हैं। गुलाब की कई किस्मों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। कालकाजी से आए राम ने बताया कि वह गुलाब के फूलों के बहुत बड़े शौकीन हैं, उन्हें सबसे ज्यादा बैंगनी रंग का गुलाब पसंद है। हर वर्ष अमृत उद्यान जाते हैं। अलग-अलग प्रजाति के फूल देखने को मिलते हैं। उन्होंने अपने घर पर भी गुलाब के फूल उगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो का उद्देश्य लोगों में गुलाब को बढ़ावा देना है। जिससे कि वह फूल की अहमियत समझ पाएं। कृषि क्षेत्र में गुलाब की खेती को विस्तार मिला है। छोटे किसान गुलाब उगाकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। कन्नौज में सबसे अधिक गुलाब उगाया जा रह है। -शिवकुमार शर्मा, सचिव, रोज सोसाइटी ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed