फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Today: Winter returns to Delhi again with cold wave know the temperature of Tuesday

Delhi Weather: सर्द हवाओं के साथ फिर लौटी कड़ाके की सर्दी, मंगलवार की सुबह तापमान 4.3 डिग्री दर्ज

Tue, 12 Jan 2021 12:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: Winter returns to Delhi again with cold wave know the temperature of Tuesday
दिल्ली में मौसम: बढ़ी ठंड - फोटो : amar ujala

दिल्ली में एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी की वापसी हो गई है। रविवार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। मंगलवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग और पालम इलाके में तापमान क्रमशः 5.8 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से कम है। वहीं सुबह 8.30 बजे सफदरजंग और पालम इलाके का तापमान क्रमशः 4.3 डिग्री और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को धूप निकलने के बावजूद दिनभर चलती रही हवाओं के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अब गुरुवार तक एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और वह पांच डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण ठिठुरन का अहसास ज्यादा होगा। इससे पहले एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में बीते सप्ताह बारिश का दौर जारी रहा था इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सात जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है। अब बीते रविवार से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में जाफरपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकेबाद लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं पालम क्षेत्र में दृश्यता शून्य रही जबकि सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। 


मौसम विभाग के अनुसार 12 से 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहेगा। उसकेबाद 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क जाएगा। हालांकि अधिकतम तापमा 19 डिग्री रहने का अनुमान है। 14 व 15 जनवरी को सुबह के समय में आंशिक बादल छाए रहने व मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed