फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will prepare a billion housing project in Indirapuram

एक अरब से तैयार होगा इंदिरापुरम का हाउसिंग प्रोजेक्ट

Thu, 30 Oct 2014 09:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 30 Oct 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
Will prepare a billion housing project in Indirapuram
दिवाली पर इंदिरापुरम में लांच हुई स्कीम का निर्माण भी जीडीए आवेदन प्रक्रिया के साथ शुरू कराएगा। इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक में बनने वाले हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण का टेंडर जीडीए ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन


टू से फोर बीएचके तक के 370 फ्लैट्स वाले इस हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण पर 105.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट के फ्लैट्स के लिए एक नवंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही मोदीनगर और मालीवाड़ा में प्रस्तावित हाउसिंग प्रोजेक्ट के निर्माण के भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं। स्कीम की घोषणा के साथ ही प्रोजेक्ट निर्माण के टेंडर जारी कर जीडीए ने नई कार्यशैली की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अभी तक जीडीए स्कीम तो लांच कर देता था, लेकिन मौके पर निर्माण शुरू होने में कई-कई माह की देरी हो जाती थी। इससे लोगों को समय पर भवनों का पजेशन नहीं मिल पाता था।

प्रोजेक्ट में देरी होने पर कई स्कीमों के आवेदक जीडीए से रिफंड ले चुके हैं या फिर जीडीए को ब्याज देना पड़ा है। जीडीए मुख्य अभियंता वीके गोयल ने बताया कि इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक में प्रस्तावित योजना के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

प्रोजेक्ट निर्माण का लक्ष्य ढाई वर्ष निर्धारित किया गया है। इस स्कीम में 4 बीएचके, 3 बीएचके, 2 बीएचके (डिलक्स) और 2 बीएचके फ्लैट्स बनेंगे।

बिल्डरों की शैली में होगा योजना का प्रचार
जीडीए इस योजना का बिल्डरों की शैली में प्रचार करेगा। इसके लिए जीडीए इंदिरापुरम में सात कैनोपी लगाएगा। इसमें जीडीए के जेई, सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। वह लोगों को योजना की खूबियों की जानकारी देंगे। साथ ही रेडियो पर भी योजना की जानकारी प्रसारित होगी।


मोदीनगर में बनेंगे चार मंजिला ईडब्लूएस
जीडीए ने मोदीनगर में बेगमाबाद, बुढ़ाना, संजयपुरी में ईडब्लूएस फ्लैट्स निर्माण के लिए भी टेंडर जारी कर दिए हैं। यह फ्लैट्स चार मंजिला टावरों में होंगे। इनके निर्माण में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मालीवाड़ा स्थित चंद्रशिला स्कीम का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। यहां 28 करोड़ से 120 फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed