फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will be online admission of poor quota, nursery admissions from January 1

दिल्लीः 1 जनवरी से होंगे नर्सरी एडमीशन

Wed, 09 Dec 2015 09:53 AM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
Will be online admission of poor quota, nursery admissions from January 1

राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत नर्सरी क्लास में दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय ने गाइड लाइंस जारी कर दी हैं।

विज्ञापन


सामान्य (ओपन सीट) सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत एक जनवरी 2016 से होगी, जबकि आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की सीटों पर ऑनलाइन दाखिले होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। प्राइवेट स्कूलों को दाखिले के लिए क्राइटेरिया बनाने की छूट दी गई है लेकिन स्कूलों को प्रत्येक बच्चे की जानकारी प्राप्त अंकों के साथ वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी शेड्यूल में प्राइवेट स्कूल बदलाव नहीं कर सकते

Will be online admission of poor quota, nursery admissions from January 1

शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला की ओर से जारी गाइड लाइंस में साफ कर दिया गया है कि निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल में प्राइवेट स्कूल बदलाव नहीं कर सकते हैं। प्राइवेट स्कूलों को हिदायत दी गई है कि वे जमा कराने की अंतिम तिथि तक दाखिला फॉर्म उपलब्ध कराएं।


निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दाखिला प्रक्रिया एक जनवरी 2016 से शुरू होगी और स्कूलों को 31 मार्च तक इसे संपन्न करना होगा।

सरकार ने स्कूलों को यह अधिकार दिया है कि वह दाखिले के लिए सिबलिंग, नेबरहुड, एलुमिनी, सिंगल पैरेंट्स या अपने मुताबिक मानक का निर्धारण कर सकते हैं।

तीन सालों के दौरान सीटों की संख्या से कम नहीं हो सीटें

Will be online admission of poor quota, nursery admissions from January 1

हालांकि यह भी साफ किया गया है कि वे जो भी मानक तय करें उसमें पारदर्शिता होनी चाहिए। स्कूलों को यदि किसी सूरत में ड्रॉ करने की जरूरत पड़े तो अभिभावकों की मौजूदगी में ही ऐसा किया जाए।


स्कूलों को एडमिशन शेड्यूल की जानकारी, कुल सीटों की संख्या, मानकों के लिए निर्धारित किए गए अंक आदि अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट व फ्लैक्स बोर्ड पर देनी होगी।

इसके साथ ही निदेशालय को भी यह जानकारी 20 दिसंबर तक भेजनी होगी। निदेशालय ने यह स्पष्ट किया है कि प्रवेश स्तर पर सीटों की संख्या बीते तीन सालों के दौरान सीटों की संख्या से कम नहीं होनी चाहिए।

जान लीजिए ये हैं गाइड लाइंस की बातें और शेड्यूल

Will be online admission of poor quota, nursery admissions from January 1

1. कैटगरी या प्वाइंट तय करेंगे स्कूल।
2. आर्थिक पिछड़े वर्ग में दाखिले केलिए ऑनलाइन व्यवस्था।
3. स्कूलों को अपने दाखिले मापदंड को करना होगा घोषित।
4. दाखिला प्रक्रिया गैर भेदभावपूर्ण, स्पष्ट और पारदर्शी होगा।
5. सभी स्कूल गरीब छात्रों केलिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रखेंगे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक दाखिले में पारदर्शिता लाने के लिए दो कदम उठाए जा रहे हैं। एक तो प्राइवेट स्कूलों को आवेदन करने वाले बच्चों की सूची जारी करनी होगी।

साथ ही आवेदकों को किस मानक के लिए कितने अंक मिले इसकी सूची भी जारी करनी होगी। प्रतीक्षा सूची में किस आवेदक को किस मानक में कितने अंक मिले यह भी बताना होगा। आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के दाखिलों केलिए अलग से प्रक्रिया होगी। जिसकेसंबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।

admission nursery
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed