{"_id":"5831da2c4f1c1bb504b399a1","slug":"wife-was-engaged-in-three-days-of-the-bank-line-husband-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी तीन दिन से बैंक की लाइन में लगी रही, अस्पताल में हुई पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी तीन दिन से बैंक की लाइन में लगी रही, अस्पताल में हुई पति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/जारचा
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
सार
इलाज के लिए नहीं निकाल पाए रुपये, बुजुर्ग की मौत
खटाना गांव के बैंक में तीन दिन लाइन में लगी थी पत्नी
विज्ञापन
एटीएम लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खटाना गांव में रविवार को इलाज के लिए पैसे के अभाव में बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से पत्नी बैंक से पैसे निकालने के लिए लाइन में लग रही थी, लेकिन रुपये नहीं निकाल पाई।
विज्ञापन
राजवीर ने बताया कि उसके पिता खड़क सिंह (65) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दादरी नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन राजवीर के पास पिता को गाजियाबाद ले जाने के लिए पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
राजवीर की मां रुपवती गांव के ही सर्व ग्रामीण बैंक में खाते से पैसे निकालने के लिए तीन दिनों से लाइन में लग रही थीं, लेकिन भीड़ अधिक होने से नगदी नहीं मिल पाई। इससे खड़क सिंह को इलाज के लिए गाजियाबाद नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
रविवार को खड़क सिंह की हालत बिगड़ी और सुबह मौत हो गई। राजवीर का आरोप है कि अगर बैंक से नए नोट मिल जाते तो गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज होने पर पिता को बचाया जा सकता था। परिवार के साथ दुखद हादसा हुआ है।