{"_id":"d8e5392614c997205990b306dfe8ec35","slug":"wife-purchasing-increasing-in-mewat-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात में तेजी बढ़ रहा है पत्नियां खरीदने का चलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात में तेजी बढ़ रहा है पत्नियां खरीदने का चलन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 01 Sep 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी से सटे मेवात इलाके में दूसरे प्रदेशों से महिलाओं को खरीदकर पत्नी की तरह रखने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इन महिलाओं को दलालों के जरीए लाया जाता है और उम्र के हिसाब से इनकी कीमत दी जाती है।
विज्ञापन
जानकारी होने के बावजूद प्रशासन मेवात में इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। खास बात यह है कि घरों में पत्नी की तरह रखी जा रही महिलाओं को कानूनी तौर पर कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
मेवात इलाके में बाहरी राज्यों से लाई जा रही महिलाओं को पत्नी बनाकर रखने का मुख्य कारण संबंधित व्यक्ति की ज्यादा उम्र तक शादी न होना माना जाता है।
इसके अलावा कुछ लोग वंश वृद्धि के लिए भी इन महिलाओं को खरीदकर लाते हैं। कुछ मामलों में इनसे बच्चे होने के बाद इन्हें छोड़ दिया जाता है।
दलाल लाते हैं महिलाओं को
पूर्वोत्तर राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्रप्रदेश और बिहार से महिलाओं को दलालों के माध्यम से मेवात इलाके में लाया जाता है। कम उम्र की होने पर कीमत ज्यादा दी जाती है। अर्थात उम्र के हिसाब से कीमत तय होती है। यही नहीं इन्हें एक के बाद दूसरे को और दूसरे के बाद तीसरे को भी बेचने के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
गरीबी का उठाते हैं फायदा
पूर्वोत्तर के राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश तथा बिहार से सबसे ज्यादा महिलाएं मेवात इलाके में लाई जाती हैं। इसका कारण गरीबी बताया जाता है। जहां उनके गरीब परिजन दलाल को कुछ रुपयों की खातिर अपनी बेटियों को सौंप देंते हैं। बाद में दलाल इन्हें लाकर मेवात इलाके में 30 से 40 हजार रुपये में लोगों को बेच देते हैं। इस विषय पर मेवात के सीआईडी विभाग का कहना है उनके पास इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।