फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife purchasing increasing in mewat

मेवात में तेजी बढ़ रहा है पत्नियां खरीदने का चलन

Tue, 01 Sep 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 01 Sep 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
wife purchasing increasing in mewat

देश की राजधानी से सटे मेवात इलाके  में दूसरे प्रदेशों से महिलाओं को खरीदकर पत्नी की तरह रखने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इन महिलाओं को दलालों के जरीए लाया जाता है और उम्र के हिसाब से इनकी कीमत दी जाती है।

विज्ञापन


जानकारी होने के बावजूद प्रशासन मेवात में इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। खास बात यह है कि घरों में पत्नी की तरह रखी जा रही महिलाओं को कानूनी तौर पर कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


मेवात इलाके में बाहरी राज्यों से लाई जा रही महिलाओं को पत्नी बनाकर रखने का मुख्य कारण संबंधित व्यक्ति की ज्यादा उम्र तक शादी न होना माना जाता है।

इसके अलावा कुछ लोग वंश वृद्धि के लिए भी इन महिलाओं को खरीदकर लाते हैं। कुछ मामलों में इनसे बच्चे होने के बाद इन्हें छोड़ दिया जाता है।

दलाल लाते हैं महिलाओं को
पूर्वोत्तर राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्रप्रदेश और बिहार से महिलाओं को दलालों के माध्यम से मेवात इलाके में लाया जाता है। कम उम्र की होने पर कीमत ज्यादा दी जाती है। अर्थात उम्र के हिसाब से कीमत तय होती है। यही नहीं इन्हें एक के बाद दूसरे को और दूसरे के बाद तीसरे को भी बेचने के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबी का उठाते हैं फायदा
पूर्वोत्तर के राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश तथा बिहार से सबसे ज्यादा महिलाएं मेवात इलाके में लाई जाती हैं। इसका कारण गरीबी बताया जाता है। जहां उनके गरीब परिजन दलाल को कुछ रुपयों की खातिर अपनी बेटियों को सौंप देंते हैं। बाद में दलाल इन्हें लाकर मेवात इलाके में 30 से 40 हजार रुपये में लोगों को बेच देते हैं। इस विषय पर मेवात के सीआईडी विभाग का कहना है उनके पास इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed