फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife husband fight on washing clothes in ghaziabad reached police staion

कपड़े धोने को लेकर पति-पत्नी में हुई मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Sun, 19 Feb 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
wife husband fight on washing clothes in ghaziabad reached police staion

पति-पत्नी के बीच झगड़े के वैसे तो आपने कई कारण सुने होंगे लेकिन, कपड़े धोने को लेकर दंपत्ति के बीच झगड़ा और उनके थाने पहुंचने का ये अपनी तरह का अनोखा मामला है।

विज्ञापन


भाटिया मोड़ के पास रहने वाले एक दंपति में शनिवार को कपड़े धोने को लेकर मारपीट हो गई। इस संबंध में महिला ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों में सुलह कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति फूलों की दुकान करता है।

विज्ञापन

कई जोड़ी गंदे कपड़े दिए धोने के लिए

wife husband fight on washing clothes in ghaziabad reached police staion

उसने अपने कई जोड़ी गंदे कपड़े पत्नी को धोने के लिए दे दिए। इस पर पत्नी यह कहते हुए नाराज हो गई कि उसने कुछ ज्यादा ही गंदे कपड़े जमा कर लिए हैं। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

आसपास के लोगों ने दोनों को छुड़ाया। बाद में पत्नी शिकायत करने सिहानी गेट थाने पहुंची तो पुलिस ने उसके पति को भी थाने बुला लिया। थाने में भी दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। देर शाम तक उनमें सुलह नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed