आग लगने से महिला की मौत, पति झुलसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले अरुण और उसकी पत्नी रजनी बुधवार शाम संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली मेें इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को रजनी की मौत हो गई।
भाई रवींद्र सिंह निवासी गांव अटर, गाजियाबाद (यूपी) ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में जीजा अरुण पर बहन की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रवींद्र सिंह के मुताबिक, उसने बहन रजनी का विवाह मार्च 2000 में अरुण के साथ किया था। उसका आरोप है कि अरुण शराब पीने का आदी है। घर का खर्च चलाने के लिए रजनी अपनी सास कमलेश के साथ कपड़े प्रेस करने का काम करती थी।
अरुण शराब पीने के लिए मारपीट कर पत्नी से वह रुपये भी छीन लेता और मायके से धन लाने का दबाव बनाता। रवींद्र के मुताबिक बहन का घर बसाने के इरादे से उसने कई बार अरुण को धन भी भिजवाया लेकिन हालात नहीं सुधरे।
उसका आरोप है कि 2 मार्च को भी अरुण ने शराब पीने के लिए बहन से रुपये मांगे। मना करने पर झगड़ा किया और उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कर आग लगा दी। कुछ मिट्टी का तेल उसके भी कपड़ों पर गिर गया था उनमें भी आग लग गई और वह भी झुलस गया। हालांकि अरुण के परिजनों का कहना है कि आग रजनी ने खुद लगाई और उसे बचाने में वह भी झुलस गया। एसएचओ ओल्ड फरीदाबाद ने बताया कि रवींद्र की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।