फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   While 30 per cent of tobacco before the age of 15 years

30 फीसदी लोग करते हैं 15 साल की कम उम्र में तंबाकू का सेवन 

Tue, 31 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
While 30 per cent of tobacco before the age of 15 years
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

15 साल से कम उम्र में करीब 30 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। हर 3 में से 1 शख्स तंबाकू का इस्तेमाल कर रहा है। ये बात सोमवार को फोर्टिस अस्पताल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर गगन सैनी ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तंबाकू में 4000 केमिकल होते हैं। जिसमें से 60 से 70 केमिकल कैंसर की वजह माने जाते हैं। भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्वे के मुताबिक 26 फीसदी लोग धूम्ररहित तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


मुंह के कैंसर से पीड़ित 85 फीसदी लोग धूम्रपान करते हैं या फिर तंबाकू चबाते हैं। प्रेस कांफ्रेंस में कैंसर पीड़ित लोग भी आए, जिन्होंने अपने कैंसर दर्द को महसूस करने के बाद कई लोगों का धूम्रपान छुड़वाया दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक छुड़ाया 6 लोगों का धूम्रपान
66 साल के अजब सिंह ने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र के बाद से सिगरेट और तंबाकू का सेवन शुरू कर दिया था। 2010 में धूम्रपान छोड़ दिया था। उसके बाद उन्हें मुंह का कैंसर हुआ। 

गर्दन हिल तक नहीं पाती थी। वो पल उनकी  जिंदगी के सबसे बुरे थे। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और पूरा इलाज करवाया और अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि अन्य कोई भी इस बीमारी से ग्रस्त हो। 


इसलिए जो भी उनके संपर्क में है और धूम्रपान करता है उसको अस्पताल ले जाकर कैंसर के मरीजों से मिलवाते हैं। उनकी हालत देखकर वो खुद ही धूम्रपान छोड़ देते हैं। अब तक उन्होेंने 6 लोगों का धूम्रपान छुड़वा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed