{"_id":"587237af4f1c1b1929ba7fb5","slug":"where-the-hell-were-missing-two-long-distance-trains-getting-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां लापता हो गईं लंबी दूरी की ये दो ट्रेनें, नहीं मिल रहा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कहां लापता हो गईं लंबी दूरी की ये दो ट्रेनें, नहीं मिल रहा अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला/फरीदाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से लापता हो जा रही हैं। ट्रेन चलने के बाद कहां तक पहुंची, इसकी अपडेट सूचना सिस्टम में नहीं मिल पा रही है। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लग जा रही है पर अपडेट नहीं मिल पा रहा है। शनिवार की देरशाम ओल्ड स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
बता दें कि कोहरे ने गाड़ियों की चाल बिगाड़ रखी है। लंबी दूरी की गाड़ियां दो-दो दिन की देरी से चल रही हैं। अर्थात जिस गाड़ी के यहां शुक्रवार को पहुंचने का समय दिखाया जा रहा था वह रविवार को पहुंची। कई गाड़ियों का तो अपडेट ही सिस्टम में नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
त्रिवेंद्रम से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 12625 केरला एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्थान से तो चल पड़ी, लेकिन दोपहर 12:50 बजे के बाद सिस्टम में ट्रेन का कुछ पता ही नहीं चल रहा था। यही हाल हैदराबाद से चलकर निजामुद्दीन को जाने वाली 12721 दक्षिण एक्सप्रेस का रहा। ट्रेन का अपडेट सिंकदराबाद के बाद से दिखना बंद हो गया। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में डिजिटल इंडिया की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन