फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Whenever the heat of the sun increased, voting decreased in Delhi

LS Elections : जब भी बढ़ी सूरज की तपिश, दिल्ली में कम हुआ मतदान; दो लोकसभा चुनाव में दिख चुका है असर

Fri, 24 May 2024 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 06:55 AM IST
सार

दिल्ली में नौ लोकसभा चुनावों में मतदान राष्ट्रीय औसत से कम रहा है। ऐसे में इस बार दिल्ली में मतदान बढ़ा पाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि मतदान के दौरान भीषण गर्मी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Whenever the heat of the sun increased, voting decreased in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में जब-जब तापमान में बढ़ोतरी हुई है तो मतदान फीसदी में गिरावट आई है। दिल्ली में नौ लोकसभा चुनावों में मतदान राष्ट्रीय औसत से कम रहा है। ऐसे में इस बार दिल्ली में मतदान बढ़ा पाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि मतदान के दौरान भीषण गर्मी होने के आसार हैं। हालांकि, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह की सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में मई में जब भी चुनाव हुए तो मतदान कम हुआ। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 10 अप्रैल को मतदान हुआ था तो 65.10 प्रतिशत रहा था। बीते लोकसभा चुनाव में 12 मई को मतदान हुआ था तो दिल्ली में 60.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो वर्ष 2019 के मुकाबले साढ़े चार प्रतिशत कम था। इसके पहले मई में हुए चुनावों में मतदान और भी कम रहा था। इस बार दिल्ली में 25 मई को मतदान है और बीते चुनाव के मुकाबले 7 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


46 के पार पहुंच सकता है तापमान
दिल्ली में शुक्रवार से लू चलने से लोग घरों से निकलने में बच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई को सफदरजंग इलाके में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, पीतमपुरा, नजफगढ़, पूसा आदि में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर शीतल पेयजल, पंखे, बैठने के लिए बेंच, शेल्टर, शेड आदि का इंतजाम किया गया है। मतदान केंद्र से घर तक जाने के लिए मुफ्त में बाइक टैक्सी का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए व्यापक उपाय
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही, गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों और मौसम विभाग के 44-45 डिग्री तापमान और लू की चेतावनी के अनुसार व्यापक कदम उठाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर छायादार क्षेत्र बनाए गए हैं जहां ठंडक के लिए कूलर और पंखे लगे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय, रैंप और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है।

हाईटेक प्रचार में जुटेंगे उम्मीदवार
उम्मीदवारों ने हाईटेक अंदाज में मतदाताओं से अपील करने का फैसला किया है। वे क्षेत्र के मतदाताओं से सोशल मीडिया, मोबाइल फोन आदि माध्यमों से संपर्क साधेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को मतदाता पर्ची बांटने के बहाने लोगों से संपर्क साधने को कहा है। उम्मीदवारों ने इलाके के प्रमुख लोगों के घरों पर जाने की योजना बनाई है। चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारों को किसी भी मतदाता के घर जाने की मनाही नहीं है। उम्मीदवार अकेले जा सकते हैं। वे अपने साथ लोगों व गाड़ियों का काफिला नहीं रख सकते।

दिल्ली में पहली बार मतदान के दिन ड्रोन का होगा इस्तेमाल
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस इस बार ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। ऐसा पहली बार होगा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान ड्रोन की तैनाती होगी। पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद 50 से ज्यादा ड्रोन खरीदे या किराए पर लिए हैं। इनसे दिल्ली में 429 संवेदनशील बूथों पर नजर रखी जाएगी। एक ड्रोन से 12 से 14 बूथों पर नजर रखी जा सकेगी। उत्तर-दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सबसे ज्यादा संवेदनशील बूथ हैं। 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को 5 बजे से पुलिस पोलिंग बूथों की सुरक्षा संभाल लेगी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा खुद हर इलाके का जायजा लेते रहेंगे। करीब 33 हजार पुलिसकर्मी पोलिंग बूथों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। करीब नौ से दस हजार पुलिसकर्मी पिकेट चेकिंग व कानून व्यवस्था को संभालेंंगे। राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश व यूपी से 17500 होमगार्ड बुलाए गए हैं। अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी। 

  • लोकसभा चुनाव के लिए 13600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दिल्ली पुलिस ने 460 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए हैं। उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा करीब 45 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इनमें से करीब 20 को बहुत ही ज्यादा अति संवेदनशील मतदान केंद्र माना गया है।

एनडीएमसी ने बनाए 10 पिंक बूथ और सेल्फी प्वाइंट
एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र में मतदान करने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस कड़ी में उसने थीम आधारित मतदान केंद्र बनाए है। इनमें मतदाता विशेष अनुभव के साथ अपना वोट डालेंगे। क्षेत्र राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, नेता आदि आम जनता के साथ वोट डालेंगे। एनडीएमसी के 10 मतदान केंद्रों पर थीम आधारित विशेष व्यवस्था की है। इनको फूलों की सजावट के साथ पिंक बूथ बनाया है। मतदान केंद्रों में हरित वातावरण, मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट, बूथ स्थानों पर गमले में पौधे, वेटिंग हॉल में ग्लूकोज के साथ मटका पानी की व्यवस्था, मॉडल मतदान केंद्रों पर हरा प्रवेश द्वार आदि व्यवस्था होगी। 

  • मतदान केंद्रों के स्वच्छ हरित थीम, हरित गतिशीलता व पानी बचाएं की थीम, लोकतंत्र की शक्ति थीम के साथ गुलाबी मतदान केंद्र और यंग थीम आधारित मतदान केंद्र भी विशेष व्यवस्था में शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed