फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the grandson died after drinking the grandfather's wine.

जब दादा की शराब पीकर हुई पोते की रहस्यमयी मौत

Wed, 05 Aug 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
When the grandson died after drinking the grandfather's wine.

निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव में सोमवार रात पांच साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि उसके दादा और तीन साल के भाई को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव में चर्चा है कि दोनों मासूमों ने गलती से दादा की शराब पी ली थी। एक मासूम की मौत और दो की हालत गंभीर होने पर शराब के जहरीली होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजन इस बारे में कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अबूपुतर में मुकेश गोस्वामी (55) परिवार समेत रहते हैं। मुकेश ट्रक चालक हैं और बेटा प्रशांत अपना व्यवसाय करता है। ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश रात के समय घर में शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी जरूरी काम से वह शराब से भरा गिलास रखकर बाहर चले गए। बताया जाता है कि तभी प्रशांत के दोनों बेटे अनमोल (5) और चुन्नू (3) वहां पहुंच गए और गिलास में रखी शराब पी डाली।

खीरा खाने से हुई मौत?

When the grandson died after drinking the grandfather's wine.

इसके बाद दोनों को उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला। मुकेश घर पहुंचे तो उन्हें भी उल्टी की शिकायत शुरू हो गई।

हालत बिगड़ने पर परिजन तीनों को अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी अनमोल ने दम तोड़ दिया। आनन-फानन गंभीर हालात में मुकेश और चुन्नू को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों का कहना है कि शराब जहरीली थी। इसी कारण एक बच्चे की मौत हो गई और दादा समेत दूसरा मासूम अस्पताल में भर्ती है। उधर, एसओ निवाड़ी नजीर अली अहमद का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।

हालांकि पता चला है कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं बच्चे की दादी का कहना है कि बच्चे की मौत खीरा खाने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed