मनोज तिवारी के आरोपों पर बोले अमानतुल्लाह, मैं नहीं रोकता तो कर देते सीएम केजरीवाल पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर रविवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। वजीराबाद में यमुना पर बने 154 मीटर ऊंचे ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर तिवारी व पुलिस में भी तकरार हुई। वहीं, तिवारी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तिवारी के आरोपों पर सफाई देते हुए अमानतुल्लाह ने कहा कि मनोज तिवारी को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था इसके बावजूद वो वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उनके कार्यकर्ताओं ने वहां लगे हमारे पोस्टर और बैनर फाड़े। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और सीएम केजरीवाल को काला झंडा दिखाया।
Manoj Tiwari was not invited at inauguration of Signature Bridge still he came there with his supporters. They torn our posters&hoardings,showed black flags&attacked our workers. When Arvind ji arrived they came near the stage but police didn't stopped them: Amanatullah Khan, AAP pic.twitter.com/JZBcp7sR9P
— ANI (@ANI) November 5, 2018विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि जब केजरीवाल जी स्टेज के पास पहुंचे तो मनोज तिवारी को पुलिस ने उनके पास जाने से नहीं रोका। जब वह स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगे तो मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। मैंने उन्हें कोई धक्का नहीं दिया। इस बात का सबूत यह भी है कि अगर मैंने उन्हें धक्का दिया होता तो वह स्टेज पर चढ़ने में कामयाब नहीं होते। अगर वो स्टेज पर चढ़ जाते तो वो सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी कर सकते थे। वह उनपर हमला भी कर सकते थे।
When he (Manoj Tiwari) was trying to climb the stage I stopped him, I didn't push him. It was obvious from his actions that if he was successful in climbing the stage he would have misbehaved or attacked CM and Deputy CM: Amanatullah Khan, AAP pic.twitter.com/knPWOtinAq
— ANI (@ANI) November 5, 2018
वहीं, मनोज तिवारी का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आदेश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने उन पर कातिलाना हमला किया। उन्होंने धक्का दिया ताकि वे स्टेज की सीढ़ियों से गिरें और मर जाएं। तिवारी ने कहा कि मेरी इच्छा स्टेज पर जाने की नहीं थी, वे तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुके देना चाहते थे। उन्हें सिर्फ यह बताना था कि दूसरे के काम का फीता काटने में कितना मजा आता है, लेकिन उनकी शह पर अमानतुल्लाह ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला किया। यह बेहद शर्मनाक है।
तिवारी ने आरोप लगाया कि स्टेज पर अमानतुल्लाह ने उन्हें अपशब्द बोले, मैने कोई जवाब नहीं दिया तो वह वापस गए और स्टेज पर मौजूद लोगों के साथ सलाह-मशवरा कर अचानक आए और धक्का देने लगे।