फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When father beat minor he vented his anger and killed the paan seller

गुस्सा निकालने के लिए किया मर्डर: पिता ने नाबालिग को पीटा, बेटे ने भड़ास निकालने के लिए पान विक्रेता मार डाला

Wed, 26 Nov 2025 08:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Nov 2025 08:11 PM IST
सार

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अगले दिन पांच नाबालिगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और पुलिस टीम पर गोली चलाने वाली पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
When father beat minor he vented his anger and killed the paan seller
पिता ने पीटा तो नाबालिग ने पान विक्रेता को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटेल नगर में एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे की किसी बात पर पिटाई कर दी। इस बात पर गुस्सा निकालने के लिए नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पान विक्रेता की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र कुमार (40) के रूप में हुई है। आरोपियों ने सिगरेट मांगने के बहाने राजेंद्र से जान-बूझकर झगड़ा किया।

विज्ञापन

मना करने पर छह लड़कों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। बाद में सभी फरार हो गए। पटेल नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल की। मंगलवार को गैंग लीडर युवक के शादीपुर फ्लाईओवर के नजदीक आने का पता चला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपी ने टीम पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली बदमाश की टांग में लगी। उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान फरीदपुरी निवासी मोहम्मद मेहताब उर्फ राजा (19) के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य नाबालिग आरोपी समेत पांच लड़कों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और एक पिस्टल, कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि मेहताब ने नाबालिग रहते समय लूटपाट के लिए एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। वहीं मुख्य नाबालिग आरोपी भी पहले दो अन्य हत्याओं में शामिल रह चुका है।

महज गुस्सा निकालने के लिए करना था मर्डर...
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि पान विक्रेता राजेंद्र परिवार के साथ पटेल नगर के बलजीत नगर में रहता था। घर के पास ही पान की दुकान चलाता था। सोमवार रात को यह अपनी दुकान पर था। इस बीच मेहताब व पांच नाबालिग लड़के उसकी दुकान पर पहुंचे। मुख्य नाबालिग आरोपी ने राजेंद्र से सिगरेट मांगी।

मना करने पर आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। इस बीच नाबालिग ने चाकू निकालकर राजेंद्र पर कई वार कर दिए। बाकी लड़के भी हमला करने लगे। बाद में सभी फरार हो गए। राजेंद्र को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को रात करीब 9.00 बजे सूचना मिली तो टीम वहां पहुंची। टीम ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई। इसके बाद टीम ने उनकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि मेहताब उर्फ राजा व पांच नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

दिल्ली से भागने की फिराक में थे सभी लड़के...
निधिन वल्सन ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि मेहताब उर्फ राजा दिल्ली से भागने की फिराक में घूम रहा है। जानकारी जुटाने पर उसके शादीपुर फ्लाईओवर के नजदीक रेलवे लाइन पर होने का पता चला। टीम तुरंत वहां पहुंची तो आरोपी वहां मौजूद मिला। टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर एक राउंड गोली चला दी।

पुलिस की ओर से चली गोली मेहताब की टांग में लगी। उसे काबू कर लिया गया। इलाज के बाद उससे पूछताछ हुई तो नाबालिगों का पता चला। उनको फरीदपुरी, पटेल नगर से दबोच लिया गया। मुख्य नाबालिग आरोपी पहले भी दो हत्या के मामलों में शामिल रहा है। उसने ही गुस्से में किसी से भी झगड़ा करने के लिए अपने दोस्तों से कहा था।

पिता की पिटाई के बाद वह राजेंद्र की दुकान पर पहुंचे। राजेंद्र ने नाबालिग को कम उम्र होने के कारण सिगरेट देने से मना किया तो इस बात पर वह आग बबूला हो गया और उसने अपना गुस्सा मिटाने के लिए राजेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात वाले दिन पहले कपड़े भी बरामद कर लिए।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed