फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When Delhi get a new Chief Minister how many ministers will there be Every question has to be answered here

Delhi New CM: कब मिलेगा दिल्ली को नया मुख्यमंत्री, कहां होगी ताजपोशी, कितने होंगे मंत्री? हर सवाल का यहां जवाब

Thu, 13 Feb 2025 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Feb 2025 08:54 PM IST
सार

Delhi New CM: सूत्रों के अनुसार दिल्ली सचिवालय से रिक्त पदों और नियुक्तियों से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
When Delhi get a new Chief Minister how many ministers will there be Every question has to be answered here
कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री - फोटो : उजाला

विस्तार

देश की राजधानी में 27 साल बाद भाजपा की सरकार में वापसी हुई है। दिल्ली में 1993 के बाद से यह दूसरा मौका होगा, जब भाजपा सत्ता में होगी। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की भाजपा की योजना है। इसका रोड मैप तैयार हो रहा है। इसके लिए दिल्ली के बड़े स्टेडियम के नाम पर अंदरखाने में विचार जारी है। इसमें भारत मंडपम के साथ ही जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, रामलीला मैदान व अरूण जेटली स्टेडियम भी शामिल हैं। इनमें से किसी एक के नाम को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री का फैसला 16 फरवरी के बाद हो जाएगा।

विज्ञापन

 

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर हो रहा विचार
शपथ ग्रहण समारोह के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पार्किंग और क्षमता को दिल्ली सरकार के अधिकारी जायजा ले रहे हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इसी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह कराने पर विचार मंथन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजनकर्ता की टीम इस स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पहुंची भी थी। अरुण जेटली स्टेडियम को भी विकल्प में रखा रखा गया है। भव्य समारोह इसलिए भी होना है कि इसमें देश भर के बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय कैबिनेट और राज्यपाल भी मौजूद रह सकते हैं। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन किया जा रहा है। भव्य आयोजन को देखते हुए बड़े स्थान की तलाश है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मंत्री ले सकते हैं सीएम के साथ शपथ
प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा से लौटने पर एक ऑब्जर्वर की भी नियुक्ति हो सकती है। जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के साथ एक उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने पर विचार चल रहा है। दिल्ली के संभावित कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल सात मंत्री भी समारोह में शपथ ले सकते है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप सचेतक, दिल्ली जल बोर्ड, महिला आयोग और दिल्ली विकास प्राधिकरण में भी नियुक्तियों की तैयारी प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली सचिवालय से रिक्त पदों और नियुक्तियों से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed