फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन से पहले मनोज तिवारी का हंगामा, तस्वीरों में देखें पुलिस से धक्का-मुक्की

Sun, 04 Nov 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
ruckus at inauguration of Delhi Signature Bridge by BJP MP Manoj Tiwari and party workers
सिग्नेचर - फोटो : self
14 साल के इंतजार के बाद दिल्लीवासियों को सिग्नेचर ब्रिज की सौगात मिल गई है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद में यमुना नदी पर बने इस आठ लेन वाले ब्रिज का उद्घाटन किया। बता दें कि पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहे इस ब्रिज पर अब सोमवार से वाहन फर्राटा भरते देखे जा सकेंगे। इसके शुरू होने से लोगों को भारी ट्रैफिक से निजात मिल सकेगी। 
ruckus at inauguration of Delhi Signature Bridge by BJP MP Manoj Tiwari and party workers
हंगामा करते हुए मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई
वहीं सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन में क्षेत्र के भाजपा सांसद मनोज तिवारी के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, तिवारी को दिल्ली सरकार ने इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया है। इसके बावजूद तिवारी अपने समर्थकों के साथ सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचने पर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उद्घाटन स्थल पर जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और तिवारी के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
ruckus at inauguration of Delhi Signature Bridge by BJP MP Manoj Tiwari and party workers
हंगामा करते हुए मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन से पहले मौके पर पहुंचे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, 'मैंने ब्रिज के निर्माण को दोबारा शुरू कराया था और अब अरविंद केजरीवाल उद्घाटन समारोह आयोजित कर रहे हैं। मुझे उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था, जबकि मैं यहां से सांसद हूं। ऐसे में समस्या क्या है? क्या मैं एक अपराधी हूं? पुलिस ने मुझे क्यों घेर लिया? मैं यहां उनका (अरविंद केजरीवाल का) स्वागत करने के लिए हूं। आम आदमी पार्टी और पुलिस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया' 
विज्ञापन
विज्ञापन
ruckus at inauguration of Delhi Signature Bridge by BJP MP Manoj Tiwari and party workers
हंगामा करते हुए मनोज तिवारी
हंगामे के बाद तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'पुलिस के जिन लोगों ने मुझे धक्का-मुक्की की है उनकी शिनाख्त हो गई है। मैं इन सबको पहचान चुका हूं और 4 दिन में इनको बताऊंगा की पुलिस क्या होती है।'
विज्ञापन
ruckus at inauguration of Delhi Signature Bridge by BJP MP Manoj Tiwari and party workers
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : Amar Ujala
वहीं मनोज तिवारी के सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचने को लेकर हुए हंगामे पर आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने कहा कि यहां हजारों लोग बिना निमंत्रण पत्र के आए हैं, लेकिन भाजपा सांसद (मनोज तिवारी) खुद को वीआईपी मानते हैं। भाजपा के समर्थकों ने आप कार्यकर्ताओं और यहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed