फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When asked to take unconscious brother to hospital neighbor stabbed him with knife

Delhi Crime: बेहोश भाई को अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो पड़ोसी ने चाकू से गोदा, हमले की वजह पूछने पर दी धमकी

Mon, 29 Jun 2026 11:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 29 Jun 2026 11:08 PM IST
सार

पड़ोसी जितेंद्र ने अवनेश के पेट में चाकू घोंप दिया। अवनेश ने जितेंद्र को बेहोश भाई को अस्पताल ले जाने को कहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
When asked to take unconscious brother to hospital neighbor stabbed him with knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बेगमपुर इलाके में गली में बेहोश पड़े भाई को अस्पताल ले जाने की बात कहने पर पड़ोसी ने 30 साल के अवनेश के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी जितेंद्र वहां से भाग गया। पीसीआर कर्मियों ने घायल को अस्पताल में लेकर गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मूलत: शाहजहांपुर यूपी का रहने वाला अवनेश निजी कंपनी में काम करता है। बेगमपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 23 जून की रात उसका एक परिचित सुग्रीव गली में बेहोश पड़ा था। उसके पास ही उसका भाई जितेंद्र मौजूद था। वहां पहुंचने के बाद अवनेश ने जितेंद्र को अपने भाई को अस्पताल लेकर जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने उसे चाकू मारने का कारण पूछा तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। अवनेश के साले ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शनिवार को वह थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed