‘गृहमंत्री को पता ही नहीं, लव जेहाद क्या है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जेहाद मामले पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में गृहमंत्री के उस बयान का खासा विरोध जताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने पूछा था कि लव जेहाद क्या होता है।
उनके इस सवाल के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने गृहमंत्री करारा निशाना साधा है। उनके अनुसार ‘वेस्ट यूपी लव जेहाद की आग में जल रहा है और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूछते हैं कि लव जेहाद क्या है?
उन्होंने गृहमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि 'राजनाथ सिंह खुद भी पश्चिमी यूपी के अहम जनपद गाजियाबाद से सांसद रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें लव जेहाद का मतलब नहीं पता।’
राजनाथ ने पूछा था लव जेहाद का मतलब
एनडीए सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद गृह मंत्रालय के कामों का लेखा-जोखा पेश करने आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से जब "लव जेहाद" के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,"यह क्या है? मुझे इसकी परिभाषा जानने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि इसी "लव जेहाद" को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी प्रचार में शामिल किया है और नेताओं की ओर से लगातार बयानबाजी की जा रही है।
गौरतलब है कि गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता लव जेहाद को देश के गंभीर मुद्दा बताते हैं। साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश उपचुनावों में इसे चुनावी मुद्दा भी बताया है।
साथ ही मध्य प्रदेश के इंदौर-3 से विधायक ऊषा ठाकुर "लव जेहाद" के चलते गरबा महोत्सवों में मुस्लिम युवकों को घुसने से रोकने की मांग करती है। इन्हीं पहलुओं को उठाते हुए स्वामी चक्रपाणि ने राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है।
लव जेहाद मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम न्यायखंड एक निवासी ग्याहरवीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्मांतरण कराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को खोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
गौरतलब है कि, 10 सितंबर को न्यायखंड एक निवासी छात्रा को हारुन उर्फ अरुण, उसकी मां, शबनम, राजा और हाजी सैय्यद बहला फुसलाकर ले गए थे। शनिवार को उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। तभी पुलिस ने खोड़ा में हाजी सैय्यद के मकान से उसे बरामद कर लिया। इस दौरान सभी आरोपी वहां से भाग निकले थे।
शनिवार को हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद रविवार को हारुन उर्फ अरुण, शबनम और राजा को पुलिस ने खोड़ा से धर दबोचा। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।