फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Welcome of the family who performed the last rites of 216 dead bodies

216 शवों का अंतिम संस्कार कराने वाले परिवार का स्वागत

Sat, 18 Jul 2020 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2020 04:36 AM IST
सार

  • शहीद भगत सिंह संस्था के प्रमुख परिवार समेत हो गए थे संक्रमित
  • स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने घर के बाहर बजाया हूटर, बरसाए फूल

विज्ञापन
Welcome of the family who performed the last rites of 216 dead bodies
अंतिम संस्कार कराने वाला परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड अस्पतालों से अपने वाहन में शव ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कराने वाले शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी अपने पूरे परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। अब सभी पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। 

विज्ञापन


यह पूरा परिवार अपने दल के माध्यम से 216 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करा चुका है। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में जिला प्रशासन व पुलिस ने परिवार का हौसला अफजाई के लिए बुधवार को गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला। वाहनों के हूटर बजाते हुए जितेंद्र सिंह के शाहदरा स्थित विवेक विहार के घर पहुंचे, जहां पूरे परिवार का फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


गुरु तेग बहादुर अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से कोरोना मरीजों के शवों को पहले मोर्चरी पहुंचाना और बाद में अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट या कब्रिस्तान ले जाने का कार्य पूर्वी जिला के डीएम की तरफ से शहीद भगत सिंह सेवा दल संस्था को सौंपा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से अब तक इस संस्था के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी अपनी संस्था के सदस्यों की मदद से 216 शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। जितेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि कुछ दिन पहले दिलशाद गार्डन स्थित लैब में उन्होंने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनका बेटा ज्योतजीत सिंह और पत्नी मंजीत कौर भी संक्रमित हो गए थे। सभी होम क्वारंटीन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed