{"_id":"5c84b0a3bdec22141d19d635","slug":"weather-update-rain-forecast-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर: चटख धूप ने बदला मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर: चटख धूप ने बदला मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश की संभावना
Sun, 10 Mar 2019 12:07 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से चटख धूप ने मौसम का रुख ही बदल दिया है। दिन में गर्मी अब लोगों को महसूस होने लगी है। जबकि, रात में अब भी हल्की ठंड बनी है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव से दिल्ली में ठंड का दौर वापस आ सकता है।
आंचलिक मौसम विभागों ने जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च तक दोनों ही राज्यों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 11 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे लद्दाख क्षेत्र भी प्रभावित होगा। मौसम साफ रहने से घाटी के कई जिलों में दिन के तापमान में उछाल आया है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। रविवार को मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन
15 मार्च को हो सकती हैं हल्की बारिश
इस बार फरवरी में रिकॉर्ड बारिश ने दिल्ली एनसीआर के निवासियों को जमकर सताया। वहीं, बारिशों का दौर एक बार फिर लौटने के आसार बन रहे हैं। 15 मार्च को दिल्ली से होकर एक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की संभावना है। इसकी वजह से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से मौसम में बदलाव आ सकता है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।