फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather update IMD Alert Cold wave in North India including Delhi no relief for Four days

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर, चार दिन तक राहत नहीं, राजधानी से लेकर जम्मू तक मौसम का हाल

Mon, 26 Dec 2022 06:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Dec 2022 06:36 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कम से कम अगले चार दिनों तक इन इलाकों में शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। आशंका यह भी है कि लोगों को ठिठुरन भरी ठंड में ही नए साल का जश्न मनाना होगा। वहीं बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए निराशाजनक खबर है।

विज्ञापन
Weather update IMD Alert Cold wave in North India including Delhi no relief for Four days
सर्दी का सितम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुजरते दिन के साथ शीतलहर की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अगले चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कई क्षेत्रों में देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। दिल्ली-एनसीआर में धूप तो खिली, लेकिन सिहरन से कोई राहत नहीं मिली। पंजाब के कई इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को रात का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले चार दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी में सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रात के पारे में और गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका यह भी है कि लोगों को ठिठुरन भरी ठंड में ही नए साल का जश्न मनाना होगा। बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए निराशाजनक खबर है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर इस हफ्ते बर्फ पड़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई क्षेत्रों में रविवार देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के कई इलाकों में आने वाले दिनों तक पाला पड़ने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में धूप तो खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते उसमें गर्माहट नहीं महसूस की गई।

श्रीनगर और जम्मू में सीजन की सर्द रात 
श्रीनगर और जम्मू क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 4.1 और श्रीनगर में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 31 दिसंबर तक पारे में और गिरावट आ सकती है। चिल्ला कलां के बीच कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह और कारगिल में भी कई जगह पारा अधिक गिरने से नलों में पानी जम गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका असर 29 दिसंबर को भी देखने को मिलेगा।

हिमाचल के केलांग में पारा शून्य से 10.8 डिग्री नीचे पहुंचा 
हिमाचल प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में है। लाहौल के मुख्यालय केलांग में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम पारा शून्य से 10.8 डिग्री नीचे लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली समेत प्रदेश के सात क्षेत्रों का पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

कोहरे के कारण 10 ट्रेनें देर से चलीं
उत्तर रेलवे के अनुसार घने कोहरे के कारण कम से कम 10 ट्रेनें एक से लेकर चार घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें गया-नई दिल्ली महाबोधी, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed