{"_id":"5ef9db252ddcfc5fe33ae8a9","slug":"weather-update-dusty-winds-and-rain-lashes-in-some-parts-of-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश
Mon, 29 Jun 2020 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाएं चलने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
#WATCH Delhi witnesses weather change; visuals from Vijay Chowk. pic.twitter.com/jvn6cz9Eje
— ANI (@ANI) June 29, 2020विज्ञापन
कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। दिल्ली के आस पास कई इलाकों में बारिश भी हुई।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान जताया था।
दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, भरतपुर, राजगढ़, झज्जर, फर्रखखनगर, मेरठ, दादरी और मोदीनगर में अगले 2 घंटे के दौरान बारिश का भी पूर्वानुमान जताया था।