फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Snowfall On The Mountains And Heat In The Plains, Rain Prediction in Delhi

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में लू, दिल्ली में बारिश के आसार; कुछ ऐसा है मौसम का मिजाज

Thu, 20 Apr 2023 12:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 12:11 PM IST
सार

इस बार मौसम अपने कई रूप दिखा रहा है और पहाड़ों से मैदान तक हर राज्य कुछ अलग ही प्रकार के मौसम का सामना कर रहा है। कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं चिलचिलाती धूप हो रही है।       

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Snowfall On The Mountains And Heat In The Plains, Rain Prediction in Delhi
पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल माह में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है लेकिन पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी बीच-बीच में कुछ राहत भी प्रदान कर रही है। इस बार मौसम अपने कई रूप दिखा रहा है और पहाड़ों से मैदान तक हर राज्य कुछ अलग ही प्रकार के मौसम का सामना कर रहा है। हम आपको इस रिपोर्ट के माध्यम से पहाड़ों से मैदान तक कहां पर मौसम का हाल कैसा है इस बात की जानकारी देंगे। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली और एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। यहीं नहीं बर्फबारी से एक बार फिर बदरीनाथ- केदारनाथ -गंगोत्री सहित उच्च हिमालय क्षेत्रों की पहाड़ियां चांदी सी चमकने लगी हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में रातभर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है। उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। आज बृहस्पतिवार को भी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और यूपी में जोरदार गर्मी पड़ रही है। यूपी के हमीरपुर और प्रयागराज में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, कुशीनगर में 44.1 डिग्री, झांसी में 43.6, आगरा में 43.4 और कानपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें बदरी-केदार धाम का ये भव्य नजारा
मौसम ने करवट ली और एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। यहीं नहीं बर्फबारी से एक बार फिर उत्तराखंड में बदरीनाथ- केदारनाथ -गंगोत्री सहित उच्च हिमालय क्षेत्रों की पहाड़ियां चांदी सी चमकने लगी हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में रातभर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है। उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। आज बृहस्पतिवार को भी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

J&K Weather: अप्रैल में सफेद चादर ओढ़ रहे घाटी के पहाड़, प्रदेश में 22 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

जम्मू शहर में गुरुवार को मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। जम्मू संभाग में भी इसका असर रहेगा। 22 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना हैं। इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। इसकी वजह से अप्रैल में पसीने छूटने की बजाय ठंड का एहसास हुआ। वहीं उच्च पर्वतीय इलाकों में पहाड़ों ने एक बार फिर से सफेद चादर ओढ़ ली है। बारिश और बर्फबारी से घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर  

विज्ञापन

Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, चंद्रानदी का बहाव रुका, पांगी के फिंडपार नाले में गिरा हिमखंड

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से यह हिमस्खलन हुआ जो चंद्रानदी तक आ पहुंचा, थोड़ी देर के लिए नदी का बहाव भी रुक गया। इसके अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में लगातार हिमस्खलन हो रहा है। दो दिनों में यह दूसरा मामला है। पढ़ें पूरी खबर
    

Weather Update: आंधी और बरसात से पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिरा, ओलों से फसल को नुकसाऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ और पंजाब में बुधवार को आई आंधी और बरसात से तापमान गिर गया है। गुरुवार को सुबह धूप निकली लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ है। ट्राइसिटी में बुधवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। दोपहर में धूप निकल आई लेकिन शाम के समय एक बार फिर बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पंचकूला में रात को भी तेज बारिश के हुई और ओले गिरे। बारिश से तापमान 40 डिग्री से लुढ़ककर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे मौसम में ठंडक आ गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम : झुलसाती धूप और लू के थपेड़े छुड़ा रहे लोगों के पसीने आज और कल बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में सूरज के तल्ख तेवरों से गर्मी का सितम जारी है। झुलसाती धूप और लू के थपेड़े बुरी तरह से पसीने छुड़ा रहे हैं। अप्रैल में ही गर्मी इतनी ज्यादा है कि दिन के समय में बाहर निकलना मुश्किल है। बीते कई दिनों से 40 के आसपास चल रहा पारा मंगलवार को एक बार फिर से 40 के पार ही रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तो तापमान सर्वाधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी। दिन भर सूरज की तपिश परेशान करती रही शाम को बारिश की उम्मीद थी लेकिन मौसम में बदलाव नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर  

Kanpur Weather: सबसे ज्यादा तप रहा शहर का चकेरी क्षेत्र, पिछले पांच दिनों से चल रहा 42 डिग्री से ऊपर पारा

कानपुर में श्यामनगर से लेकर जाजमऊ, रूमा और इसके आसपास का करीब 20 किलोमीटर का चकेरी क्षेत्र शहर के बाकी हिस्से के मुकाबले ज्यादा तप रहा है। पिछले पांच दिनों की बात की जाए तो इस क्षेत्र का तापमान दो डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में आने वाले अहिरवां स्थित भारतीय वायुसेना के मौसम केंद्र में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम पारा 41.2 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर
  

Heat Wave: पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, डॉक्टरों ने बताया बचने के लिए क्या करें क्या ना करें, पढ़ें ये खबर

दिन में तीखी धूप और लू चलने की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हीटस्ट्रोक से परेशान मरीज पहुंचने लगे हैं। ऐसे मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। अस्पतालों में दस-दस बेड रिजर्व कराए गए हैं, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार बेड ऐसे मरीजों के लिए रिजर्व रहेगा। इसके अलावा ओआरएस पैकेट, जरूरी दवाइयां भी मंगवाई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर  

Gorakhpur Weather: सुबह सात बजे ही दोपहर के 12 बजे जैसी धूप का ताप, बरस रही आग

गर्मी ने बुधवार को सात साल पहले 2016 के अप्रैल में पहुंचे अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड बराबरी कर ली है। बुधवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार की सुबह 39 डिग्री तापमान पहुंच गया है। अभी पूरा दिन पड़ा हुआ है। 2016 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बुधवार को सुबह सात बजे से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा, दोपहर बाद करीब पांच बजे तक आसमान से आग बरसती रही। गर्म हवाओं के थपेड़े से लोग बेहाल रहे। पढ़े पूरी खबर 

प्रयागराज : तीसरे दिन पारा 44 पार, गर्म हवाओं ने किया परेशान, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं

लगातार तीसरे दिन पारा 44 डिग्री के पार रहा तथा गर्म हवाओं से लोग हलकान रहे। मुश्किल यह भी कि अभी दो दिन राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही के तो आसार हैं लेकिन तापमान में कमी की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो बुधवार को पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। सूरज की तीखी धूप के बीच गर्म हवाओं ने लोगों को और परेशान किया। गर्मी को देखते हुए ज्यादातर स्कूल दिन में 12 बजे तक बंद हो गए थे लेकिन उस समय भी गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बच्चों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने एवं बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ कमी आएगी लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed