फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, चंद्रानदी का बहाव रुका, पांगी के फिंडपार नाले में गिरा हिमखंड

Thu, 20 Apr 2023 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Apr 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather: avalanche in lahaul pangi chandra river flow blocked
चंबा में मलबे में दबे स्कूटी और बाइक। - फोटो : संवाद

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से यह हिमस्खलन हुआ जो चंद्रानदी तक आ पहुंचा, थोड़ी देर के लिए नदी का बहाव भी रुक गया। इसके अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में लगातार हिमस्खलन हो रहा है। दो दिनों में यह दूसरा मामला है।



Himachal Weather: avalanche in lahaul pangi chandra river flow blocked
- फोटो : संवाद

हिमस्खलन को लेकर सासे ने भी चेतावनी दी है। लाहौल में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने आम लोगों व सैलानियों को अलर्ट किया है। वहीं चंबा जिले में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने  लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शहर के सपड़ी मोहल्ले में सुबह आठ बजे पार्क का डंगा गिरने से बाइक और स्कूटी मलबे में दब गए।

Himachal Weather: avalanche in lahaul pangi chandra river flow blocked
- फोटो : संवाद

भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत एक दर्जन रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के फिंडपार नाले में बुधवार मध्यरात्रि हिमखंड गिरने से पानी का स्त्रोत ही ध्वस्त हो गया। जिस कारण फिंडरपार गांव के 80 परिवारों के लिए पेयजल की सप्लाई बाधित पड़ गई है। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather: avalanche in lahaul pangi chandra river flow blocked
- फोटो : संवाद

जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बुधवार को पांगी में किलाड़ से कुठा चलौली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस हल्की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश में स्किड हो गई।

विज्ञापन
Himachal Weather: avalanche in lahaul pangi chandra river flow blocked
- फोटो : संवाद

बस के स्किड होने से कुछ देर के लिए यात्रा भी घबरा गए। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपाताकालीन ब्रेक लगा कर बस को खाई में गिरने से रोका। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed