{"_id":"6440cb20348278d677078105","slug":"weather-update-news-of-punjab-and-chandigarh-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आंधी और बरसात से पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिरा, ओलों से फसल को नुकसान, आज ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आंधी और बरसात से पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिरा, ओलों से फसल को नुकसान, आज ऐसा रहेगा मौसम
Thu, 20 Apr 2023 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:48 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7.8 एमएम पानी गिरा। एक मार्च से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल करीब 90.1 एमएम पानी गिरा है। ये सामान्य से 185 फीसदी ज्यादा है। सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था।
विज्ञापन
अमृतसर में ओले गिरने से बरबाद हुई फसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ और पंजाब में बुधवार को आई आंधी और बरसात से तापमान गिर गया है। गुरुवार को सुबह धूप निकली लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ है। ट्राइसिटी में बुधवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। दोपहर में धूप निकल आई लेकिन शाम के समय एक बार फिर बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पंचकूला में रात को भी तेज बारिश के हुई और ओले गिरे। बारिश से तापमान 40 डिग्री से लुढ़ककर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे मौसम में ठंडक आ गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
बीते दिनों मौसम विभाग ने कहा था कि 18 अप्रैल से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सच साबित हुआ और मंगलवार शाम को शहर में बादल छा गए। बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं और थोड़ी देर बाद बारिश हुई हो गई, जो कई घंटे चली। शहर में बुधवार सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद धूप निकल गई। दोपहर तीन बजे के करीब फिर मौसम ने करवट ले लिया और शाम साढ़े चार बजे के करीब अचानक बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। हालांकि सुबह से अच्छी धूप निकली हुई है। वहीं बारिश से किसान चिंतित हैं। बरसात और ओलावृष्टि से खेतों में फसल भीग गई।
पिछले 24 घंटे में 7.8 एमएम गिरा पानी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7.8 एमएम पानी गिरा। एक मार्च से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल करीब 90.1 एमएम पानी गिरा है। ये सामान्य से 185 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट देखी गई और बुधवार को तापमान 34.6 डिग्री तक लुढ़क गया। लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश की वजह से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहेगा। पूरे दिन बादल छाए रहने और बूंदाबांदी व बारिश की संभावना है।