फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Chakeri area of the city remained the hottest

Kanpur Weather: सबसे ज्यादा तप रहा शहर का चकेरी क्षेत्र, पिछले पांच दिनों से चल रहा 42 डिग्री से ऊपर पारा

Thu, 20 Apr 2023 10:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 10:44 AM IST
सार

जलवायु परिवर्तन का असर दिखना शुरू हो गया है। कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। पिछले पांच दिनों से लगातार चकेरी क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञानी इसके पीछे कई वजह बताते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Chakeri area of the city remained the hottest
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में श्यामनगर से लेकर जाजमऊ, रूमा और इसके आसपास का करीब 20 किलोमीटर का चकेरी क्षेत्र शहर के बाकी हिस्से के मुकाबले ज्यादा तप रहा है। पिछले पांच दिनों की बात की जाए तो इस क्षेत्र का तापमान दो डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में आने वाले अहिरवां स्थित भारतीय वायुसेना के मौसम केंद्र में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम पारा 41.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से लगातार इस क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञानी इसके पीछे कई वजह बताते हैं। प्रमुख वजह इस क्षेत्र से कई हाईवे का निकलना और फ्लाइओवर का बनना है। दूसरी बड़ी वजह हाईवे बनाने और उनके चौड़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों का कटना है।

विज्ञापन

इन काटे गए पेड़ों के बदले जो पौधे लगाए भी गए वे कई किलाेमीटर दूर हैं। गौरतलब है कि 1700 से अधिक बड़े पेड़ पिछले तीन साल में चौड़ीकरण के लिए काटे जा चुके हैं। इन हाईवे के किनारे-किनारे नई बस्तियों भी विकसित हुई हैं। इससे यह पूरा इलाका ही बदल गया है। तापमान यहां इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस क्षेत्र से एक लाख से अधिक वाहन रोजाना हाईवे से गुजरते हैं और उनका धुआं इलाके में फैलता है।

चकेरी क्षेत्र के इन मोहल्लों में सर्वाधिक असर
अहिरवां, पटेलनगर, राजा मार्केट, सावित्री नगर, मवैया गांव, जाना गांव, किशनपुर, वाजिदपुर, जाजमऊ, चकेरी, श्याम नगर , जगतपुर, रामादेवी, रूमा, महारापुर, सरसौल व इसके आसपास का क्षेत्र।

19 अप्रैल का तापमान
शहर के मध्य क्षेत्र में (सीएसए) -41.2 अधिकतम, 21.6 न्यूनतम
चकेरी क्षेत्र (वायुसेना मौसम केंद्र)-42.9 अधिकतम, 24.9 न्यूनतम

17 अप्रैल का तापमान
शहर के मध्य क्षेत्र में (सीएसए)-42.0 अधिकतम, 20.0 न्यूनतम
चकेरी क्षेत्र चकेरी क्षेत्र (वायुसेना मौसम केंद्र)- 42.6 अधिकतम, 22.4 न्यूनतम
विज्ञापन

15 अप्रैल का तापमान
शहर के मध्य क्षेत्र में (सीएसए)-38.4 अधिकतम, 20.2 न्यूनतम
चकेरी क्षेत्र चकेरी क्षेत्र (वायुसेना मौसम केंद्र)-42.1 अधिकतम, 22.8 न्यूनतम

नंबर गेम
- 100000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन रोज गुजरते हैं यहां से
- 1700 बड़े पेड़ सिर्फ हाईवे चौड़ीकरण के लिए ही काटे गए

चकेरी से गुजरने वाले हाईवे
कानपुर- प्रयागराज हाईवे
कानपुर-लखनऊ हाईवे
कानपुर-अलीगढ़ जीटी रोड

दक्षिण पूर्वी के इस क्षेत्र में तापमान बढ़ने की कई वजह मानी जा सकती हैं। एक तो रूमा औद्योगिक क्षेत्र पड़ता है। दूसरा हाईवे की वजह से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही भी होती है। इसके अलावा इस क्षेत्र में हरियाली भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है।- डॉ. एसएन पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, सीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed