{"_id":"6440caca00d5bb9cb80fef6a","slug":"mercury-reached-43-degree-celsius-in-gorakhpur-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: सुबह सात बजे ही दोपहर के 12 बजे जैसी धूप का ताप, बरस रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: सुबह सात बजे ही दोपहर के 12 बजे जैसी धूप का ताप, बरस रही आग
Thu, 20 Apr 2023 10:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:46 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर या शाम के वक्त आसमान में हल्के बादल छाएंगे। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने के बाद हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गर्मी ने बुधवार को सात साल पहले 2016 के अप्रैल में पहुंचे अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड बराबरी कर ली है। बुधवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार की सुबह 39 डिग्री तापमान पहुंच गया है। अभी पूरा दिन पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
2016 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बुधवार को सुबह सात बजे से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा, दोपहर बाद करीब पांच बजे तक आसमान से आग बरसती रही। गर्म हवाओं के थपेड़े से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: हीट स्ट्रोक-ड्राई आई से बचना है तो सिर और आंखें ढककर चलें
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर या शाम के वक्त आसमान में हल्के बादल छाएंगे। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने के बाद हल्की बारिश के आसार हैं।
इसके बाद अधिकतम पारा दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर 41 डिग्री पर जा सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस ही बने रहने की आशंका है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पारा @42.6, गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा
बुधवार को सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई और दिन चढ़ने के साथ ही साथ पारा भी चढ़ता चला गया। चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवाओं के थपेड़े से लोगों के चेहरे मुरझा गए। सड़कों पर लोग धूप से बचने के जतन करते दिखे। सर्वाधिक परेशान स्कूली बच्चे दिखाई पड़े।
जिला प्रशासन द्वारा दोपहर 12 बजे तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश है मगर, उस समय तक भी धूप की तपिश बहुत अधिक थी। स्कूलों के सामने अभिभावक अपने बच्चों को छाते और गमछे आदि से बचाने की जुगत में लगे रहे।