फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rain and snowfall in Jammu Kashmir in April rain and snowfall state second day as well

J&K Weather: अप्रैल में सफेद चादर ओढ़ रहे घाटी के पहाड़, प्रदेश में 22 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Thu, 20 Apr 2023 10:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 10:47 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। जम्मू संभाग में भी इसका असर रहेगा। 22 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Rain and snowfall in Jammu Kashmir in April rain and snowfall state second day as well
श्रीनगर में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर में गुरुवार को मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। जम्मू संभाग में भी इसका असर रहेगा। 22 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। इसकी वजह से अप्रैल में पसीने छूटने की बजाय ठंड का एहसास हुआ। वहीं उच्च पर्वतीय इलाकों में पहाड़ों ने एक बार फिर से सफेद चादर ओढ़ ली है। बारिश और बर्फबारी से घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक नीचे चला गया है। बुधवार को खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा दूसरे दिन भी बाधित रही। बर्फबारी से किश्तवाड़ का मुर्गन-सिंथन मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया।
विज्ञापन


सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग कश्मीर के मुख्य अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि संगम पर अलर्ट का स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। राम मुंशी बाग में भी ऐसा ही है। अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। लोग घबराएं नहीं। कश्मीर के गुरेज, माछिल, सोनमर्ग, राजदान पास, जोजीला, कारगिल, द्रास, गुलमर्ग आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में पिछले 48 घंटे से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से श्रीनगर के कई इलाकों में जलभराव

श्रीनगर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री गिरकर 11.5, पहलगाम में सामान्य से 11.6 डिग्री गिरकर 6.6 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई।

रुक रुक बारिश के बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया। लेकिन शाम को फिर बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री गिरकर 24.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजोरी और पुंछ के मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

पीरपंजाल के पहाड़ों पर हिमपात

पीरपंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। कोटरंका, बुद्धल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 11.0 डिग्री गिरकर 11.8, बटोत में सामान्य से 8.7 डिग्री गिरकर 13.9, कटड़ा में सामान्य से 11.0 डिग्री गिरकर 19.2 और भद्रवाह में सामान्य से 9.0 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

प्रदेश के छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और बारामुला में समुद्र तल से 3000 से 3500 मीटर ऊपर हिमस्खलन होने की आशंका है। अगले 24 घंटे में गांदरबल जिले में मध्यम खतरे के स्तर के हिमस्खलन का खतरा है। लोगों को हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। ब्यूरो

काजीगुंड-बनिहाल सेक्शन के बीच ट्रेन सेवा बाधित

अनंतनाग जिले के हिलर रेलवे स्टेशन पर जलभराव के बाद काजीगुंड और बनिहाल खंड के बीच ट्रेन सेवा बाधित कर दी है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार हिलर रेलवे स्टेशन पर जलभराव हो गया है, जिससे ट्रेन सेवा बाधित हुई है। मौसम में सुधार के बाद सेवा बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा काजीगुंड और बारामुला के बीच सामान्य रूप से रेल सेवा संचालित की गई। 

बुधवार को कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)

श्रीनगर 32.2
काजीगुंड 92.4
पहलगाम 71.1
कुपवाड़ा 34.9
कोकरनाग 16.4
गुलमर्ग 78.2
अनंतनाग 31.0
कुलगाम 15 .0
पुलवामा 29.0
शोपियां 35.0
कठुआ 3.4
जम्मू 11.1
बनिहाल 59.7
बटोत      27.4
कटड़ा    19.6
भद्रवाह   20.4

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed