फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather mausam ki jankari Chances of rain in Delhi-NCR on April 19 and 20

दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम : झुलसाती धूप और लू के थपेड़े छुड़ा रहे लोगों के पसीने, आज और कल बारिश के आसार

Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी। दिन भर सूरज की तपिश परेशान करती रही शाम को बारिश की उम्मीद थी लेकिन मौसम में बदलाव नहीं हुआ। आज और कल हल्की बारिश की उम्मीद है। 

विज्ञापन
delhi weather mausam ki jankari Chances of rain in Delhi-NCR on April 19 and 20
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सूरज के तल्ख तेवरों से गर्मी का सितम जारी है। झुलसाती धूप और लू के थपेड़े बुरी तरह से पसीने छुड़ा रहे हैं। अप्रैल में ही गर्मी इतनी ज्यादा है कि दिन के समय में बाहर निकलना मुश्किल है। बीते कई दिनों से 40 के आसपास चल रहा पारा मंगलवार को एक बार फिर से 40 के पार ही रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तो तापमान सर्वाधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी। दिन भर सूरज की तपिश परेशान करती रही शाम को बारिश की उम्मीद थी लेकिन मौसम में बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पीतमपुरा में 41.9, नजफगढ़ में 41.8, रिज में 41.7, जाफरपुर में पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ देर के लिए हवा चली लेकिन इससे तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर 19 व 20 अप्रैल को दिखेगा। इन दो दिनों में विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed