फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News Some relief due to sunshine in Delhi temperature will drop at night

Weather News: धूप खिलने से मिली राहत, रात में गिरेगा पारा, पर्वतीय हवाएं चलने से शाम ढलते ही महसूस होगी ठंड

Wed, 18 Oct 2023 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather News Some relief due to sunshine in Delhi temperature will drop at night
कर्तव्य पथ पर गर्म कपड़ों में दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर ने बुधवार को खिली धूप के कारण दिन में सर्दी से थोड़ी राहत मिली। वहीं दिनभर उत्तर-पश्चिम दिशाओं से ठंडी हवा चलने से दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। करीब 12 किमी. प्रति घंटे की गति से हल्की ठंडी हवा से अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो मंगलवार के मुकाबले करीब चार डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से अधिकतम तापमान में कुछ बढ़त होगी। हवाओं की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर होगी। पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवाएं न्यूनतम तापमान में भी कमी लाएंगी।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसकी वजह दिन में खिली धूप और हल्की हवाएं बनीं। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण बुधवार को ठंड से कुछ राहत मिली। यह राहत गुरुवार को भी जारी रहेगी। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान कुछ कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला। पर्वती क्षेत्र से आने वाली हवाओं से तापमान में और भी गिरावट आने का अंदेशा है। रात के समय तेजी से पारा गिरेगा। हालांकि दिन में धूप खिली रहने के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है।

विज्ञापन

विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed