फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast weather in Delhi will remain pleasant over next few days bringing relief from heat

कल का मौसम: दिल्ली में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा मेहरबान, गर्मी से मिलेगी राहत; 29 जून तक पूर्वानुमान जारी

Wed, 24 Jun 2026 08:54 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 24 Jun 2026 08:54 PM IST
सार

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने 25 से 29 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। अगले कुछ दिन बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast weather in Delhi will remain pleasant over next few days bringing relief from heat
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। अगले कुछ दिन बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 25 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 26 और 27 जून को भी दिल्ली में अचानक मौसम के बिगड़ने की संभावना है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। साथ ही, तेज हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

29 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी
हालांकि 26, 27 और 28 जून को उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 26, 27 और 28 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 28 जून को दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जून को दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। साथ ही, अधिकतम तापमान के 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, अगले छह दिन न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में 8.4 एमएम बारिश दर्ज
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते हुए नजर आए। गर्मी में पेय पदार्थों की आवश्यकता भी बढ़ गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। 

हालांकि, मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन, किसी इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 28 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed