Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार शाम बारिश हुई। बारिश के बाद पालम तकनीकी हवाई अड्डे के आस-पास जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक नूंह, सोहना, मानेसर, फर्रुखनर के साथ नोएडा के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बारिश हो सकती है।
Delhi: Streets in the area around Palam Technical Airport waterlogged, following rainfall here this evening.
IMD had earlier predicted thunderstorm with light to moderate intensity rain in the area, in the weather update issued at 5 pm. pic.twitter.com/sEAXI5cgZj— ANI (@ANI) July 24, 2020विज्ञापन
मौसम विभाग ने इसके साथ-साथ गाजियाबाद के इंदियापुरम और दिल्ली के रोहिणी, बवाना, बुराड़ी, बादली, संगम विहार, आईटीओ समेत कई इलाकों में भी अगले दो घंटों में बारिश की संभावना जताई है।
#WATCH Several parts of Delhi receive rainfall. IMD predicted thunderstorm with moderate to heavy rain over many places of Delhi (Rohini, Bawana, Burari, Badili, Sangam Vihar, Akshardham, ITO, Lajpatnagar, Lodhi road, Safdarjung, Rajiv Chowk) this evening. Visuals from Lodhi road pic.twitter.com/DGt2j3ebDd
— ANI (@ANI) July 24, 2020
हफ्तेभर की बारिश से दिल्ली लबालब, सफदरजंग में अब तक 225 मिमी बारिश रिकॉर्ड
पिछले एक सप्ताह की झमाझम बारिश ने दिल्ली को लबालब कर दिया है। जुलाई महीने में अब तक सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मानक सफदरजंग मॉनिटरिंग पर 225 मिमी बारिश हुई है, जबकि इसका सामान्य स्तर 149.8 मिमी है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें सफदरजंग में जुलाई में 225 मिमी, पालम में 224 व लोदी रोड पर 246.4 मिमी बारिश हुई है। जबकि तीनों स्टेशन पर जुलाई महीने में सामान्य बारिश का आंकड़ा 149.8, 164.1 व 149.8 मिमी का है। इस लिहाज से तीनों जगहों पर 50, 37 व 64 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। खासकर बीते रविवार से हुई बारिश ने दिल्ली को लबालब किया है। पूरी दिल्ली का मानक स्टेशन सफदरजंग होने से माना जा रहा है कि दिल्ली का जुलाई महीने में 50 फीसदी ज्यादा बारिश मिली है।
दूसरी तरफ दिल्ली के दूसरे छोटे-बड़े स्टेशनों को एक साथ मिलाने पर अभी 16 फीसदी कम बारिश हुई है। इस सीजन में अभी तक 176.3 मिमी बारिश हुई है। जबकि इस बीच 209 मिमी बारिश हो जानी चाहिए। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फीसदी की कमी मानसून जारी रहने के लिहाज से सामान्य ही है।
हल्की और औसत दर्जे की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की से औसत दर्जे के बीच बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ पूरी दिल्ली में जो आंकड़ा अभी 16 फीसदी कम है, उसे भी सामान्य ही माना जाता है। फिर, आने वाले दिनों में संभव है कि यह कमी भी पूरी हो जाए। गौरतलब है कि दिल्ली 25 जून को मानसून आने की घोषणा हुई थी। मौसम विभाग का इस बार अच्छी बारिश होने का अनुमान है। अभी तक मानसून ने अनुमान से ज्यादा दूर नहीं भटका है।