फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather forecast heat wave in delhi ncr maximum minimum temperature rainfall

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर, पारा 45.9 पर पहुंचा, कल से राहत के आसार 

Wed, 27 May 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 May 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
weather forecast heat wave in delhi ncr maximum minimum temperature rainfall
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली-एनसीआर में लू चलती रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सबसे गर्म रहा। हालांकि, मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से पारे में गिरावट आएगी। वहीं, हल्की बारिश से शुक्रवार को लू के कहर से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर का मौजूदा सप्ताह भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। 24 मई से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। मंगलवार को दिल्ली की गर्मी ने 18 साल का रिकार्ड तोड़ दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद दिल्ली-एनसीआर को लू से राहत नहीं मिल सकी। लू के कारण लोग परेशान रहे।  एक बार फिर पालम 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों में यहां गंभीर स्तर की लू चली है।
विज्ञापन

 

हालांकि, मंगलवार के 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की तुलना में बुधवार को .4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलने लगेगी। हवा की दिशा पुरवा होने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे 28-30 मई के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने अनुमान है। इससे 31 मई तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है। 

सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को पूरी दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने से पूरी दिल्ली हीट वेव की चपेट में रही। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 


40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बाद छाए रहेंगे। वहीं, 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। जबकि शुक्रवार को हल्की बारिश होने का मौसम विभाग का अनुमान है।

दिल्ली के सबसे गरम इलाके 
पालम :
 47.2 डिग्री सेल्सियस
आया नगर : 46.7 डिग्री सेल्सियस
सफदरजंग : 45.9 डिग्री सेल्सियस
लोदी रोड : 45.1 डिग्री सेल्सियस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed