फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather delhi one point 4 degree celcius temperature record on monday morning sunshine gives relief read all

Weather: हफ्ते के पहले दिन ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, इस शहर में माइनस में

Mon, 16 Jan 2023 11:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Jan 2023 11:34 AM IST
सार

दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है। पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather delhi one point 4 degree celcius temperature record on monday morning sunshine gives relief read all
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर गया। सप्ताह के पहले ही दिन हरियाणा के हिसार का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे ठंडा रहा। वहीं दिल्ली का सफदरजंग इलाका 1.4 डिग्री के साथ ठिठुर गया और लोधी रोड पर सोमवार सुबह 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है और आसमान भी बिल्कुल साफ है।

विज्ञापन


इस तरह अनुमान है दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

रविवार का ऐसा रहा हाल

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रिज व पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान काफी कम 3.6 व 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.8 डिग्री, गुरुग्राम में 16.3 डिग्री और नोएडा में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सोमवार से तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने माने तो सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed