फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather Delhi Air quality in May worst in three years

दिल्ली का मौसम: तीन साल में सबसे खराब रही मई में वायु गुणवत्ता, पूरे सप्ताह जारी रहेगा तेज हवाओं का दौर

Wed, 01 Jun 2022 07:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 07:10 AM IST
सार

पूरे सप्ताह धूप निकलने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मई में दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले तीन साल में सबसे खराब रही।

विज्ञापन
weather Delhi Air quality in May worst in three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में महीने की शुरुआत आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज रफ्तार से हवाओं के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, बीते 24 घंटे में मौसम खुलने के साथ दिनभर तेज धूप निकली रही।

विज्ञापन


दिल्ली में एक दिन पहले 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण पेड़ों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से मंगलवार को दिनभर सड़कों पर पेड़ और मलबा गिरा रहा। दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं, सिविक एजेंसियां दिनभर पेड़ों को हटाने की मशक्कत करती रही। मौसम खुलने की वजह से दिनभर तेज धूप निकली। हालांकि, अधिकतम पारा 40 से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से सात कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मध्यम रफ्तार से हवाएं चली और नमी का स्तर 35 से 98 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की जा सकती हैं। अधिकतम पारा 40 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती तूफान ने मचाई थी दिल्ली में तबाही
दिल्ली में एक दिन पहले आए तूफान को लेकर मौसम विभाग ने समीक्षा की है। विभाग के मुताबिक, सोमवार को शाम चार बजकर 12 मिनट से लेकर पांच बजकर 12 मिनट तक तूफान आया। इस दौरान सफदरजंग मानक केंद्र पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा व पालम मानक केंद्र पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तरी पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के नीचले स्तर में उपजे चक्रवात की वजह से उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तरी बांग्लादेश व दक्षिणी उत्तरप्रदेश तक तूफानी हवाओं का दौर चल रहा था। इसको देखते हुए विभाग ने पहले यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बाद में यह ऑरेंज अलर्ट में तब्दील हो गया था। कल शाम तेज आंधी और तेज हवाओं के कारण मध्य दिल्ली के अस्पतालों में लोगों के घायल होने के कम से कम 40 मामले सामने आए।

  • अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस 
  • सूर्यास्त का समय: 7:15 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
  • आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर मध्यम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed