फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   waterlogged in several parts in Delhi due to rain

बारिश से दिल्ली में जगह-जगह भरा पानी, बैलगाड़ी वालों ने जमकर की कमाई

Mon, 19 Aug 2019 01:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
waterlogged in several parts in Delhi due to rain
बैलगाड़ी सवार होकर लोगों ने पार की सड़क - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में शनिवार रात हुई बारिश से कई अंडरपास लबालब हो गए। अंडरपास में पानी इस कदर भर गया कि उन्हें पार करना मुश्किल था। इस वजह से कई जगह जाम लग गया। रेलवे अंडरपास प्रह्लादपुर में लोग बैलगाड़ी में बैठकर अंडरपास पार करते नजर आए। पैदल चल रहे लोगों ने 20 रुपये और बाइक सवारों ने 100 रुपये देकर बैलगाड़ी से अंडरपास पार किया। बाइक को बैलगाड़ी पर रखकर एक से दूसरी तरफ ले जाया गया।

विज्ञापन


बीते दिनों जोरदार बारिश से रेलवे अंडरपास प्रह्लादपुर में पानी भर गया था। उस समय एक ट्रैक्टर-ट्राली वाले ने लोगों को 20 से 100 रुपये तक लेकर अंडरपास पार कराया था। शनिवार रात हुई बारिश की वजह से रविवार सुबह भी यहां अंडरपास पानी से पूरा भरा हुआ था। एक बैलगाड़ी वाले ने इसका फायदा उठाते हुए अंडरपास पार कराने के लोगों से 20 से 100 रुपये तक लिए। 
विज्ञापन


बारिश से मूलचंद अंडरपास, भैरो मार्ग अंडरपास, तिलक ब्रिज अंडरपास, मिंटो रोड, यशवंत पैलेस अंडरपास, द्वारका, धौला कुंआ आदि अंडरपास में भी पानी भर गया था। साउथ एक्स, ग्रीन पार्क, लाजपत नगर, आश्रम फ्लाईओवर, बदरपुर एमबी रोड पर तिगड़ी व खानपुर, लाला लाजपत राय मार्ग, प्रगति मैदान, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, विवेक विहार, आईएसबीटी, नजफगढ़ रोड, नजफगढ़, उत्तम नगर, मंगोलपुरी, कमला मार्केट आदि जगहों पर भी पानी भरने से जाम लगा। आईटीओ पर दोपहर तक जाम जैसी स्थिति रही। हालांकि रविवार को छुट्टी का दिन होने से जाम के हालात विकराल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed