फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water crisis in delhi Ammonia increased in Yamuna three water treatment plants stalled in delhi

दिल्ली में जल संकट: यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, तीन जलशोधक संयंत्र पड़े ठप, यहां प्रभावित रहेगी आपूर्ति

Sun, 18 Dec 2022 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Dec 2022 09:55 PM IST
सार

जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यमुना में बने वजीराबाद तालाब में शनिवार शाम अमोनिया की मात्रा बढ़ी। इससे तीनों संयंत्रों के अगले कई दिनों तक पूरी क्षमता से चलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
water crisis in delhi Ammonia increased in Yamuna three water treatment plants stalled in delhi
दिल्ली में पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं। इस कारण राजधानी के करीब 30 प्रतिशत इलाके में पेयजल संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन

यमुना में काफी मात्रा में रसायनिक कचरा बहा दिया गया
जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यमुना में बने वजीराबाद तालाब में शनिवार शाम अमोनिया की मात्रा बढ़ी। इससे तीनों संयंत्रों के अगले कई दिनों तक पूरी क्षमता से चलने की संभावना नहीं है। लिहाजा, इन संयंत्रों से जुडे इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हरियाणा के कई शहरों से यमुना में काफी मात्रा में रसायनिक कचरा बहा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पेयजल आपूर्ति
तीनों संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद होने से नई दिल्ली, सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी व आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन

कई इलाकों में दो दिन तक नहीं आएगा पानी
जल बोर्ड अगले दो दिनों तक कई भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई करेगा। इस कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार, सोमवार को गिरी नगर, गोविंदपुरी, कालकाजी, कसाबपुरा, डिप्टी गंज, नबी करीम, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, नई सड़क, चांदनी चौक, आनंद पर्वत, बापा नगर, रामजस टैंक बूस्टर एरिया, मयूर विहार, सूरज मल विहार, विश्वास नगर, कस्तूरबा नगर, योजना विहार, श्रेष्ठ विहार, ज्वाला नगर, झिलमिल, वसुंधरा एन्क्लेव, विकासपुरी में पानी नहीं आएगा। जबकि मंगलवार को सीआर पार्क, प्रेम नगर, पटेल नगर, दिलशाद गार्डन, प्रीत विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, पश्चिम विनोद नगर, गाजीपुर गांव, तिलक नगर, बिंदापुर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed