फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   watchman killed woman after denying making relation with him and his friend in delhis vivek vihar

रिश्तेदार के साथ मिलकर महिला मित्र से बनाना चाहता था संबंध, इनकार किया तो दी खौफनाक सजा

Tue, 09 Oct 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
watchman killed woman after denying making relation with him and his friend in delhis vivek vihar

विवेक विहार इलाके में कोठी के भीतर की गई 40 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कोठी के चौकीदार बिजनौर निवासी सुशील (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला का उसकी कोठी पर अक्सर आना-जाना था।

विज्ञापन


घटना वाले दिन सुशील के साथ उसका रिश्तेदार भी मौजूद था। दोनों महिला से संबंध बनाना चाहते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में शव घसीटकर कोठी के पीछे सड़क पर फेंक दिया था। सुशील का साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुशील कोठी नंबर-208, विवेक विहार में रहता है। करीब 15 वर्ष पूर्व मकान मालकिन पति की मौत के बाद बेटी के पास कनाडा चली गई थी। कोठी की देखरेख का जिम्मा चौकीदार सुशील को दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील पत्नी व बच्चों के साथ यहां रहता था। लेकिन दो साल पहले सुशील का पत्नी से विवाद हुआ तो वह उसे छोड़कर बच्चों के साथ चली गई थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतका शाम के समय अक्सर सुशील के पास आती थी।

एक मकान की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई, जिसमें आरोपी दिखे

watchman killed woman after denying making relation with him and his friend in delhis vivek vihar

शनिवार सुबह लोगों ने महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को एक मकान की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई, जिसमें सुशील व उसका रिश्तेदार महिला की लाश को अंदर से घसीटकर लाते हुए दिखाई दिए। उसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

पुलिस ने शव की पहचान गाजियाबाद निवासी महिला के रूप में की। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुशील की तलाश की। सोमवार को आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अक्सर महिला को अपने घर बुलाता था। शनिवार को उसका रिश्तेदार भी मौजूद था। घटना वाले दिन दोनों ने उससे संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। जिस पर आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed