VIDEO: ट्रैफिक कांस्टेबल ने निकाली नेताजी की सारी हेकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में खुद को नेता कहने वाले एक शख्स की सारी नेतागिरी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज में कैद उस आदमी की अक्ल को किस तरह ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने ठिकाने लगाया यह देखना बहुत ही दिलचस्प है।
बता दें कि उक्त शख्स ने अपनी कार पर इंडियन नेशनल लोकदल का झंडा लगा रखा था और गाड़ी की नंबर प्लेट भी काफी फैंसी थी। ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल द्वारा टोके जाने पर खुद को नेता बताते हुए वो आदमी बदतमीजी पर उतर आया।
जब उक्त शख्स को यह एहसास हुआ कि उसकी सारी बदतमीजी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है तो उसने फिर बेमन से मांफी मांग ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
देखें पूरा वीडियो
मालूम हो कि वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस कांस्टेबल ने गाड़ी में सवार उस स्वघोषित नेता को कहा कि नंबर प्लेट पर लोगो लगाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। राजनीतिक दल का लोगो लगे होने के बावजूद भी उस व्यक्ति की हेकड़ी निकल गई और उसने मान लिया कि वह कोई नेता नहीं है।
पुलिस वाले ने तो उसे ये भी बताया कि एक राजनीतिक व्यक्ति को नियम तोड़ने पर ज्यादा कड़ी सजा मिलती है और ये हरियाणा नहीं दिल्ली है। दिल्ली में नेतागिरी नहीं चलती।
यहां क्लिक कर देखें पूरा वीडियो